Wednesday, September 26, 2018

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के साथ नये पर्यटन क्षेत्रों का हो समुचित विकास


केन्द्र सरकार द्वारा देश में इस बार 16 से 27 सितम्बर तक राज्य सरकारों के सहयोग से पर्यटन पर्व की  पहल की गयी। इसके तहत पर्यटन के लाभों पर ध्यान केन्द्रित करने, देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने औरसभी के लिए पर्यटनके सिद्धान्त को मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह सही है, ऐसे आयोजनों से पर्यटन प्रोत्साहन होता है, कुछ समय के लिए पर्यटकों का आगमन भी बढ़ता है परन्तु मूल बात यह है कि पर्यटन उद्योग के विकास के साथ इधर जो चुनौतियाॅं जुड़ी है, जो समस्याएं उभर रही है-उन पर कितना हम गंभीर हैं। पर्यटन विपणन का तमाम जोर देश में इस बात को लेकर है कि पर्यटकों की संख्या में अधिकाधिक वृद्धि हो। यह ठीक है, पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की वृद्धि ही पर्यटन उद्योग का उद्देष्य है। आखिर विदेशी मुद्रा प्राप्ति और सकल घरेलू आय में इसी से वृद्धि हो सकती है परन्तु पर्यटन क्षेत्र में इस बात को भी देखे जाने की जरूरत है कि स्थान विषेष पर पर्यटकों के बढ़ते दबाव से कहीं वहां का वातावरण तो प्रभावित नहीं होने लगा है।

अभी हाल के एक समाचार के अनुसार जापान में पर्यटकों का दबाव इतना अधिक हो गया है कि उससे वहां अत्यधिक गर्मी और पर्यावरण पर संकट गहरा गया है। रिकियो यूनिवर्सिटी कॉलेज आॅफ टूरिज्म के प्रोफेसर तोरू अजुमा का कहना है कि पर्यटकों की भीड़, गाड़ियों की संख्या, बढ़ती गर्मी और प्रदूषण दुनिया के लिए आने वाले समय में एक बड़ी चुनौती होगी। भारत में ही देखें,  कुछ समय पहले शिमला में हालात यह हो गए थे कि वहां के प्रशासन को बाकायदा मीडिया में प्रसारित करना पड़ा कि पानी की इस कदर कमी वहां हो गयी है कि अब और पर्यटक शिमला नहीं आएं। नैनीताल, कुल्लू-मनाली, डलहौजी, जैसलमेर, पुष्कर, खजुराहो आदि पर्यटन के अधिक दबाव और असंतुलित पर्यटन के कारण आज सांस्कृतिक और पर्यावरणीय प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। प्रचलित पर्यटन स्थलों पर वाहनों से इस कदर जाम होने लगे हैं कि आम आदमी की दिनचर्या उससे गहरे से प्रभावित हो रही है। होटलों में, वहां के स्विमिंग पूल में बेतहाशा पानी के उपयोग से पेयजल की कमी से भी बहुत से पर्यटन स्थल इस समय इस कदर जूझ रहे हैं कि आने वाले समय के बारे में सोच के ही सिहरन होती है। हम पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के आगमन के बढ़ते आंकड़ों से इस कदर खुश हो रहे हैं कि पर्यटकों के दबाव से होने वाली दूसरी समस्याओं पर हमारा ध्यान ही नहीं जा रहा है।

पर्यटन प्रचार का जो साहित्य प्रचार और प्रसारण केन्द्र और राज्य सरकारों के स्तर पर  होता है उसमें चिर-परिचित स्थानों पर ही अधिक जोर रहता है। पर्यटन विपणन का हाल भी यही है कि हम जाने-पहचाने स्थानों से इतर पर्यटन स्थलों के विकास या वहां पर्यटकीय दृष्टि से संभावनाओं पर विचार ही नहीं करते। इसी कारण देश के अधिकांष जाने-माने पर्यटन स्थल इस समय पर्यटकों के अधिक दबाव से ग्रस्त बहुत सारी और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हुए जा रहे हैं।  जितना पर्यटकों के पहुंचने से वहां फायदा होता है उससे कहीं अधिक जरूरत उन स्थानों की सार-संभाल की होने लगी है। अत्यधिक दबाव से पर्यटन का जो लाभ स्थानों पर होना चाहिए वह नहीं हो रहा उलटे पर्यटन अर्थव्यवस्था में घाटे का सौदा साबित हो रहा है। भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान के निदेशक मित्र संदीप कुलश्रेष्ठ ने कुछ समय पहले अपने संस्थान द्वारा देशभर के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छ पर्यटन की चलाई मुहिम में दिखाए जाने वाली एक विडियो फिल्म दिखाई। हालांकि इसमें स्वच्छता के लिए किए प्रयासों का सांगोपांग चितराम है परन्तु गंदगी से बेहाल हो रहे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की वह तस्वीर इसमें इस कदर डरावनी है कि लगता है पर्यटन के अत्यधिक दबाव से बहुत से स्थल कचरे का ढ़ेर बनते जा रहे है। सुखद है, स्वच्छ भारत, स्वच्छ पर्यटन जैसी मुहिम से कुछ सकारात्मक हुआ है।

बहरहाल, जरूरत इस बात की है कि पर्यटन दबाव से ग्रसित स्थानों का विकल्प तलाश जाए। अल्पज्ञात परन्तु पर्यटन संभावना वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां पर्यटन का प्रसार किया जाए। राजस्थान की ही बात करें। राजस्थान में बहुत से ऐसे अल्पज्ञात स्थल हैं जहां पर अपार पर्यटन संभावनाएं मौजूद है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मित्र अजयसिंह राठौड़ ने राजस्थान के 200 से अधिक पक्षियों के छायाचित्र अपने कैमरे से संजोया है। वन्यजीवों के दुर्लभ क्षण क्षणों की छायाकारी उन्होंने की है। राजस्थान के अल्पज्ञात स्थलों को भी उन्होंने अपने कैमरे से संजोया है। उनके छायांकन आधार पर ही प्रदेश के नए पर्यटन स्थलों को पर्यटन नक्शे पर लाने का कार्य किया जाए तो बहुत कुछ महत्वपूर्ण हो सकता है। याद है, अपने कैमरे की दीठ से एक दफा राजस्थान के ऐसे किले, महलों, गुफाओं, नदियों और झरनों के पास वह ले गये जो इस नाचीज़ घुम्मकड़ के लिए भी अदेखे थे। लगा, देशभर का भ्रमण कर लिया पर अपने राजस्थान में तो अभी भी बहुत से स्थानों को जिया ही नहीं है। यह भी कि राजस्थान में बहुत कुछ अभी भी ऐसा है जिसे पर्यटन की दृष्टि से समझा और सहेजा ही नहीं गया है। मसलन झालावाड़ की बौद्ध गुफाएं, पांडवो के अज्ञातवास के स्थल विराटनगर की अप्रतीम चट्टानें, चम्बल नदी का वह क्षेत्र जहां पर जल का सागर ही नहीं है बल्कि बहुत सारे पानी के जीवों का सुरम्य लोक है, बूंदी की चित्रशाला, सवाईमाधोपुर का 12 वीं सदी के इतिहास को जीता खंडार किला, बांरा के शाहबाद, शेरगढ़ फोर्ट, करौली के तिमनगढ़ आदि बहुत से ऐसे स्थल जो पर्यटन के नक्शे पर नहीं है, परन्तु पर्यटन की अपार संभावनाएं वहां मौजूद है।

अभी कुछ समय पहले ही बिहार संग्रहालय में एक व्याख्यान देने के लिए पटना जाना हुआ। वहां के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनीकुमार सिंह आग्रह कर अपने कला संग्रहालयनुमा निवास स्थान  ले गये। पता चला, बिहार जैसे राज्य में उनकी पहल से बहुत कुछ सांस्कृतिक नया हुआ है। उनकी पहल से ही पटना में पृथक से बिहार संग्रहाल की स्थापना की गयी है। कईं एकड़ में बना यह देश का ऐसा संग्रहालय है जो पुरातत्व की वस्तुओं का ही भंडार नहीं है बल्कि बिहार की संस्कृति के जीवंत रूप वहां हैं। अंजनीकुमार सिंह कला-संस्कृति की गहरी सूझ रखते हैं। उन्होंने बिहार के अल्पज्ञात स्थलों का भी विकास पर्यटकीय दृष्टि से किया है। उनके सौजन्य से ही नालन्दा यात्रा के दौरान राजगीर के पास एक स्थल घोड़ा कटोरा जाना हुआ। पहाड़ों के मध्य सुंदर सी झील वहां है और हाल ही में उसके ठीक मध्य में बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना की गयी है। राजगीर से कोई सात किलोमीटर दूर इस स्थान पर पर्यटकों के जाने के लिए कच्चा मार्ग है और वहां पर कोई धूंए के वाहन से नहीं जा सकता। आपको जाना है तो तांगे से या पैदल जाईए। पारिस्थितिकी पर्यटन का यह अप्रतीम केन्द्र है। बताते हैं, कुछ साल पहले अंजनीकुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीशकुमार सिंह के साथ हेलिकोप्टर में इस स्थान को पहाड़ियों से देखा और उसके पौराणिक, प्राकृतिक महत्व को देखते उसे पर्यटन स्थल रूप में विकसित कर दिया। मुझे लगता है, पर्यटन स्थलों के विकास के लिए इसी तरह की बढ़त की जरूरत है।

कुछ समय पहले मित्रों के साथ अलवर के नीलकंठ महादेव मंदिर जाना हुआ। टहला की पहाड़ी के ऊपर नीलम का शिवलिंग और सुंदर सा एक सरोवर वहां है।...और आस-पास प्राचीन मूर्तियां बिखरी पड़ी है। कुछ ही दूरी पर भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति है तो बौद्ध कालीन अवषेष भी हैं। हम इससे कुछ किलोमीटर और आगे घने जंगल में कांकवाड़ी फोर्ट भी गए। इस किले से दूर तक फैले जंगल, हिरनों की टोली को देखना जैसे अद्भुत लोक की सैर जैसा था। मजे की बात यह कि वन विभाग के अधीन इस किले में पर्यटक के बराबर आते हैं। मुझे लगता है, पर्यटकों के चिर-परिचित स्थानों पर बढ़ते दबाव को ऐसे स्थानों की ओर मोड़ने की जरूरत है। अल्पज्ञात ऐसे स्थानों को यदि विकसित कर इनका समुचित प्रचार-’प्रसार किया जाए तो देष में पर्यटन के लिए संभावनाओं के नए रास्ते खुल सकते हैं।

बहरहाल, पर्यटन से विदेशी मुद्रा की बड़े स्तर पर आवक होती है परन्तु इस बात को भी ध्यान रखना होगा कि अधिक पर्यटन दबाव से स्थानों पर इस तरह का बोझ नहीं हो जाए कि हम बाद में उन स्थानों को संभाल ही नहीं पाए। पर्यटन प्रबंधन के तहत अल्प ज्ञात परन्तु असीमित संभावनाएं वाले पर्यटन स्थलों की पहचान कर वहां पर्यटन की शुरूआत इस दिशा में महत्ती पहल हो सकती है। इसके लिए  प्रचलित प्रचार-प्रसार नीति की बजाय ऐसी व्यावहारिक प्रचार-प्रसार नीति को अपनाया जाए जिससे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं का भी प्रभावी संरक्षण हो सके। पर्यटन प्रचार की सामग्री सूचनात्मक होने के साथ ही स्थान-विषेष पर पर्यटकों को पहुंचने के लिए प्रेरित करने वाली भी हो। इसके लिए यात्रा वृतान्त लिखने वाले लेखकों की सेवाएं ली जा सकती है। क्यों नहीं यह भी किया जाए कि अल्पज्ञात स्थानों को पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए सरकारें उन स्थानों को सुनियोजित सोच के तहत चिन्हित करे और उन स्थानों पर यात्रा संस्मरण लिखने वालों की यात्राएं प्रायोजित करे। एक लेखक ऐसे किसी स्थान पर ठहरता है और अपने अनुभव शब्दों से सहेजता है, उस सामग्री का उपयोग यदि केन्द्र और राज्य सरकारें करती है तो उससे बड़े स्तर पर ऐसे स्थानों पर पर्यटकों को पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। मुझे लगता है, पर्यटन प्रचार का एक हिस्सा ऐसी यात्राओं के आयोजन का भी होना चाहिए जिसमें पर्यटन लेखक अपने अनुभव सहेजे और बाद में वह मीडिया के जरिए व्यापक पाठक, दर्शक वर्ग तक पहुंचे।
मूल बात है चिर-परिचित पर्यटन स्थलों पर बढ़ते पर्यटन दबाव को नियंत्रित करते हुए वैकल्पिक पर्यटन स्थलों की खोज की जाए। हमारे यहां तो पर्यटन का मूलमंत्र हीचरैवेति...चरैवेतिरहा है। माने चलते रहें, चलते रहें। एक ही स्थान पर यदि ठहर गए तो फिर विकास भी रूक जाएगा। क्यों नहीं इसे समझते नए पर्यटन स्थलों के विकास पर हम ध्यान दें।


Wednesday, September 12, 2018

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए भी हो कार्य

यह चिंताजनक है कि विष्व में जो बड़े अपराध पिछले कुछ वर्षों में विषेष रूप से उभर कर सामने आये हैं। उनमें सांस्कृतिक विरासत की तस्करी धीरे-धीरे प्रमुख होता जा रहा है। यूनेस्को के अनुसार ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा अपराध आज सांस्कृतिक विरासत की तस्करी है। 
भारत विविधताओं की धरती है और सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से अत्यधिक सम्पन्न भी है परन्तु यह विडम्बना ही है कि धरोहर संरक्षण के प्रति बहुत से स्तरों पर जो सजगता नजर आनी चाहिए, वह लुप्त प्रायः है। यह सही है, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा पुरामहत्व के स्थलों और वहां की सांस्कृतिक संपति के संरक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है परन्तु देष मंे अभी भी बहुत से ऐसे अल्पज्ञात स्थल हैं जिनका ऐतिहासिक, पौराणिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व तो है परन्तु वे सरकारी और सामाजिक चेतना की दृष्टि से उपेक्षित प्रायः हैं। सांस्कृतिक संपदा को तस्करी के जरिए देष से बाहर भेजने वालों से भी अधिक खतरा इस बात का है कि हम अपने ऐसे स्थलों के सांस्कृतिक मूल्यों को नहीं पहचानकर सदा के लिए उनसे दूर होते जा रहे हैं।
बहुत से स्थान जो सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से बहुज्ञात हैं परन्तु उनके आस-पास के स्थलों पर हमारा ध्यान नहीं है। हाल ही में बिहार संग्रहालय में एक व्याख्यान के लिए जाना हुआ। इसी बहाने नालन्दा और राजगीर जाने का भी संयोग हो गया। यह सर्वविदित है कि सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से बिहार के यह क्षेत्र अत्यधिक समृद्ध है। नालन्दा के रास्ते में पड़़़ने वाले छोटे-छोटे गांवों और वहाँ की मूर्ति कला धरोहर में इसे साक्षात अनुभूत भी किया। पर यह जानकर दुख भी हुआ कि सांस्कृतिक दृष्टि से सम्पन्न वहां के बहुत सारे स्थलों से मन्दिरों की मूल मूर्तियां धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। बहुत से सार्वजनिक स्थलों पर से तो मूल प्राचीन मूर्तियों से हूबहू वैसी ही नयी मूर्तियों की अदला-बदली कर दी गयी है। इसकी बड़ी वजह सांस्कृतिक विरासत की तस्करी तो है ही साथ ही इसके प्रति वृहद स्तर पर आमजन की चेतना नहीं होना भी है। इसी कारण तस्कर स्थानीय मूर्तिकारों से प्राचीन मूर्तियों की नकल करवाते हैं और जब मूर्तियां बन जाती है तो कब असल गायब हो जाती है, पता ही नहीं चलता। मुझे लगता है, इस संदर्भ में यदि वृहद स्तर पर सर्वे करवाया जाए तो हमारे यहां से सांस्कृतिक विरासत तस्करी के बड़े गिराहों का पर्दाफास हो।
पर्यटन के विकास में इस बात को भी देखे जाने की जरूरत है कि कैसे स्थान-विषेष में सांस्कृतिक विरासत के प्रति आम जन में प्रभावी वातावरण बनाया जाए। ज्ञात स्थलों के पर्यटन स्थलों के साथ ही वहां के आस-पास के ऐसे अल्पज्ञात स्थलों के लोगों में यह समझ खासतौर से विकसित किए जाने की जरूरत है कि कैसे वे अपनी धरोहर को बचा सकते हैं। बाकायदा इसके लिए प्रोत्साहन अभियान चलाए जाएं तो इसके बेहतर परिणाम हमारे संग्रहालयों को मिलने वाली बेषकीमती पुरा संपदा के रूप में हमारे सामने आ सकते हैं।
बहरहाल, सांस्कृतिक विरासत की तस्करी से देष अतीत की हमारी गौरवमयी संस्कृति से निरंतर महरूम हो रहा है। परन्तु इस संदर्भ का एक बड़ा सच यह भी है कि बहुत सारे स्थानों पर सांस्कृतिक दृष्टि से संपन्न धरोहरें इसकारण से भी हमसे दूर होती हा रही है कि वहां पर उनके संरक्षण की कोई जागरूकता नहीं है। सांस्कृतिक दृष्टि से संपन्न होते हुए भी बहुत सारे स्थानों के विरासत स्थल, वहां की मूर्तियां, वहां के षिल्प और कलाएं दुर्दषा झेलती स्वतः ही काल-कवलित हो रही है। मुझे लगता है, सांस्कृतिक विरासत के प्रति सचेत नहीं होना अतीत से विमुख होना है।...और जो समाज अतीत के बगैर भविष्य की राह पकड़ता है, वह बहुत लम्बे समय तक अपने अस्तित्व को बचाकर नहीं रख सकता है। अतीत भविष्य की एक तरह से रोषनी है और संस्कृति जीवन का ऐसा राग है जो व्यक्ति को निरन्तर यांत्रिक होने से बचाता है। वहीं समाज सदियों तक अपना होने को बचाये रख सकता है जो परम्परा में आधुनिकता ओढ़ता है। सांस्कृतिक चेतना इसलिए भी जरूरी है कि इसी से भविष्य सुगम होता है और मनुष्य मानसिक रूप से भी सम्पन्न होता है। 
देश  के जाने माने कलाकार और कला षिक्षा में विरासत संरक्षण के पैरोकार डाॅ. जयकृष्ण अग्रवाल ने हाल ही में लखनऊ के रवीन्द्रालय पर बनी 81 फीट लम्बी और 9 फीट चैड़ी टेराकोटा की उस विष्व प्रसिद्ध कला कृति की ओर सोषल मीडिया के जरिये ध्यान दिलाया है जो सामाजिक उपेक्षा के चलते झाड़ियों और वहाँ उग आई घास में कहीं लोप होती जा रही है। विष्व कवि रवीन्दनाथ टैगोर के कथानक पर भारत के प्रमुख कलाकार स्व. के.जी. सुब्रमण्यम द्वारा 1963 में सृजित यह कलाकृति अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक भारतीय कला का प्रतिनिधत्व करती है। पर इसे समझक कौन? जयकृष्णजी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा इस कलाकृति के साथ ही ऐसी और कलाकृतियों और उनके स्थलों को संसूचित कर संरक्षित करने पर जोर दिया है। सोषल मीडिया में उनकी इस मुहिम को युवा कलाकार भूपेन्द्र अस्थाना सहित कई और कलाकारों ने आगे बढ़ाया है परन्तु सवाल यह है कि वृहद स्तर पर क्या इस संदर्भ में सरकार को कोई नीति नहीं बनानी चाहिए। यह बात इसलिए कि देषभर में ऐसी बहुत सी सांस्कृतिक धरोहरे हैं जो उपेक्षा के कारण अपना अस्तित्व लगभग खोती जा रही है। ऐसे बहुत से स्थान हैं, जो घोर उपेक्षा के चलते अतीत हो गए हैं या फिर ऐसा होने की राह पर हैं। 
मध्यप्रदेष के मुरैना क्षेत्र में, चैसठ यौगिनी मंदिर बना हुआ है। ब्रिटिष वास्तुकार लुटियन ने इसे देखकर ही कभी भारतीय संसद भवन के निर्माण की कल्पना की थी। कोई वहां पर जाए तो अचरज करेगा कि हमारा संसद भवन हुबहू चैसठ योगिनी मंदिर का प्रतिरूप है। लुटियन ने उससे प्रेरणा ली परन्तु वर्तमान यही कहता है कि संसद भवन की परिकल्पना उसी की थी...ऐसे बहुत से और भी स्थान हैं जो विष्व में आधुनिक निर्माण की भारतीय प्रेरणा है परन्तु वहां भारतीय संस्कृति के होने के चिन्ह अब नजर नहीं आते।  भारतीय संसद भवन की प्रेरणा रहा चैसठ योगिनी का मूल मंदिर और वहां के कुछ संस्कृत षिलालेख, चट्टानों पर अतीत से जुड़ी संदर्भों की दास्तां सुनाती लिपि और सदियों पुराने वहां के और भी सांस्कृतिक संदर्भ घोर अपेक्षा के कारण विदेषी जनों के लिए तो प्रेरणा बन गए परन्तु अपने ही घर में घरबारे हैं। मुझे लगता है, इस दृष्टि से व्यापक स्तर पर चिंतन की जरूरत है कि कैसे हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को तस्करों से तो बचाए हीं साथ ही जो कुछ हमारे पास उपेक्षित है-उसको सहेजतने का भी वृहद स्तर पर हम जतन करें। निष्चित ही सामाजिक भागीदारी इसमंे जरूरी है परन्तु सरकारी स्तर पर विज्ञ कलाकारों, धरोहर सरंक्षण मंे रूचि रखने वाले, लेखकों को सम्मिलित कर इस दिषा में किसी नीति पर कार्य किया जाता है तो उसके दूरगामी परिणाम आ सकते हैं।
राजस्थान की ही बात करें तो यहां अलवर जिले में स्थित नीलकण्ठ महादेव मन्दिर और उसके पास कोई दो-तीन किलोमीटर तक प्राचीन मूर्तियों का जैसे खजाना बिखरा पड़ा है। कहते हैं मंदिर में भगवान षिव का जो लिंग है वह भी नीलम का है। बौद्ध और जैन प्रतिमाओं का भी यह क्षेत्र एक प्रकार से गढ़ है। परन्तु यहां भी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का कोई धणी-धोरी नजर नहीं आता है। जालौर में परमार कालीन संस्कृत पाठषाला, बूंदी के शैल चित्र, जयपुर के पास महाभारत कालीन कहे जाने वाले विराटनगर की चट्टानों और मूर्तिषिल्प, षिलालेखों आदि बहुत सारी सांस्कृतिक धरोहर इसीलिए उपेक्षित है कि उसके बारे में सूक्ष्म समझ का अभाव है। ऐसे स्थलों से यदि तस्करी भी किसी स्तर पर होती है तो किसे पता है! जरूरत इस बात की है कि के सूक्ष्म सांस्कृतिक सोच रखते हुए इस सबके संरक्षण पर वृहद स्तर पर ध्यान दिया जाए। जयकृष्णजी जैसे कलाकारों की सेवाएं इस दिषा में सरकार लेकर किसी नीति पर कार्य करती है तो उसके अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। पहल तो हो।

Sunday, May 13, 2018

‘नीर महल’ की ओर


खिड़की के पार यहां दूर तक धूंध है। पहाड़ हैं पर धूंए में कहीं खोए-खोए हुए से। एक पगडंडी दूर कहीं उतर जा रही है। मिलट्री का एक ट्रक भी खड़ा है। हरे वृक्षों का बसेरा है पर अभी तो धुंधलके में जैसे सब ऊंघ रहे हैं। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के राजकीय विश्राम गृह के जिस कमरे में ठहरा हूं, उसके कमरे की खिड़की से यह सब देख मन में आया, पहाड़ों की धरा हमें जगाती है।...और कहीं होते हैं तो वहां की आपाधापी, भागमभाग और वाहनों के धूंए का राज इस कदर आक्रांत करता है कि मन उन सबसे दूर नींद में कहीं खोना चाहता है। रहता वहीं है पर वहां से भागने, दूर जाने या फिर कुछ देर के लिए अपने आस-पास को भूलने को मन करता है। यह भूलना क्या है? नींद ही तो! माने जो है, उससे दूर जाना। प्रकृति मध्य ऐसा नहीं है। यहां मन जागता है। सोया हुआ भी यहां भीतर को जगाता है। तो कहूं, जाग का मार्ग है प्रकृति। 
जयपुर से दिल्ली का हवाई मार्ग। रात्रि विश्राम राजधानी में और फिर दिल्ली से अलसुबह कोलकत्ता की फ्लाईट और फिर वहां से बदली कर अगरतला पहुंचा तब तक दुपहरी हो गई थी। अगरतला में छोटा सा एअरपोर्ट है। 
..............

सांझ घिरने को थी।... क्षितिज में लालिमा बिखेरता सूर्य विदा ले रहा था। पानी पर पड़ती सूर्य की जाती किरणों को देखना अद्भुत अनुभव था। हम जहां थे, वहां से दूर तक आंखों में नीर ही नीर बस रहा था।...पर सौन्दर्य का सच केवल यही नहीं था, दूर बीच पानी में खड़ा वह मूक महल भी था जिससे सुनाई दे रहा था जीवन का राग। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 53 किलोमीटर दूर रूद्रसागर झील में थी हमारी बोट। आसमान की परछाई से नीलेपन का अहसास कराता झील का पानी। नाव ‘नीर महल’ की ओर बढ़ रही थी, तभी झील पर किलोल करते प्रवासी पक्षियो का झुण्ड समवेत स्वर में गान करता उड चला। पास बैठे कलाकार मित्र ने तुरंत कैमरा थामा और प्रयास किया कि पक्षी संगत के उस दृष्य को सदा के लिए कैमरे से स्थिर कर संजो ले परन्तु तब तक देर हो चुकी थी।... झील के पानी में परछाई छोड़ता पक्षियो का काफिला दूर कहीं आसमान में जैसे खो गया। 
झील के मध्य बने ‘नीर महल’ की ओर बढ़ते मन ने औचक कहा, प्रकृति ने त्रिपुरा में सौन्दर्य का नीर ही तो बहाया है। यत्र-तत्र-सर्वत्र।...
—शीघ्र प्रकाश्य यात्रा वृतान्त पुस्तक से 

Sunday, April 8, 2018

आलोक छुए अपनेपन की रंग दीठ

विनय शर्मा  के चित्रों की अपनी ज्यामिति है। रंग-रेखाओं में वृक्ष, चट्टानों और आदिम सभ्यता से जुड़े अवषेषों की मधुर व्यंजना वहां है। उनकी लगभग हर कलाकृति में प्राचीन लिपियों का धुंधलापन दिखेगा। रंगालेप में किसी कथा, प्रसंग, अनुभूति या स्मृति के छंद सरीखी लिपि! विनय के चित्र एकांगी अर्थ आषय लिए नहीं है बल्कि वहां रंगो के अनूठे कथा अभिप्राय है। कह सकते हैं, अमूर्तन में रंगो का आलोक वहां है। रंग संसार की विपुलता नहीं विविधता। सुविन्यस्त रेखाओं में बिखरे रंगो से झांकते मानव मन और प्रकृति से जुड़े आख्यान। रेखाएं जैसे दीठ का आलोक रचती है। 
मसलन एक चित्र है जिसमें अनूठा रंग विभाजन किया गया है। चैकड़ी में बंटे रंग। गोले और पट्टिकाएं। टैक्सचर में उर्दू लिपि। कागज बने कैनवस पर तरेड़ें...पुरातन की अनुभूति कराती। रंगो के अनूठे बिम्ब यहां है। कलाकृति में प्रवेष करेंगे तो पाएंगे वहां पर सूरज, चांद, तारे और हरियाली के आंगन में पसरा जैसे मौन हमसे बतिया रहा है। एक ओर घनीभूत होते रंग किसी अंधेरी सुरंग में जैसे ले जा रहे हैं तो दूसरी ओर छोटे गलियारों से अपनी जगह बनाता उदित होता सूर्य। चमकीली पीली रोषनी के रंग। 
विनय की कलाकृतियों की यही विषेषता है, वह रंगों के होने का जैसे हमसे पाठ बंचावते हैं।  अनुभूतियों की विरल छटाओं में उनके किए रंग विभाजन की ज्यामितिय संरचनाओं में एक साथ गहराती रात की अनुभूति है तो उदित होते सूर्य के उजास का सुकून भी। ऐसा बहुत कम होता है जब एक ही चित्र दिन और रात की ऐसी सुमधुर व्यंजना करता हमें दिखे। विनय की ‘रंग आलोक’ श्रृंखला के चित्र ऐसे ही हैं। वहां प्रकृति और जीवन से जुड़े आख्यानों में हम भावों के अनूठे लोक में पहुंच जाते हैं।  उर्दू अक्षरों की पाष्र्व व्यजना में वह अभिप्रायों का जैसे कोई किवाड़ खोलते हैं। यह ऐसा है जिसमें प्रवेष करते हम रंग-रेखाओं के माधुर्य से ही साक्षात्कार नहीं करते बल्कि प्रकृति और जीवन के रिष्तों से भी रू-ब-रू होते हैं।
इसी श्रृंखला की एक और कलाकृति है, त्रिकोण और गोलेनुमा रंग पट्टिकाओं के नीचे हरे, रक्तिम लाल और पीली चैकियां। पाष्र्व में दरारें। बिंदु-बिंदु नाद। हल्का आसमानी, गहरा नीला, भगवा, हरा, लाल और पीले रंग के घेरे में बसे घेरे। शून्य में ब्रह्माण्ड को उकेरते रंग ध्वनियों की विरल व्यंजना विनय ने इस कलाकृति में की है। मुझे लगता है यह विनय की रेखाओ का रंग अध्यात्म है और संयोग देखिए, ठीक इसके सामने कलाकृति में त्रिभुज में भी रेखाओं की ऐसी ही लय अंवेरते रंगो का उजास जैसे छिड़का गया है। रंगो की इस छटा के नीचे चैकोर रंग पट्टिकाएं और इस समग्र परिवेष में हल्के पीलेपन में उभरी उर्दू लिपि। भाव सामंजस्य की अनूठी व्यंजना। शून्य का अनहद, रंग-नाद।...और इसके बाद की कलाकृति में परिवेष लगभग यही परन्तु रंगो का प्रवाह जैसे फूलों में रूपान्तरित हो गया है। छाया-प्रकाष में हरे, पीले, नीले और लाल में समाहित श्वेत रंग जैसे बहते हुए अपने आप ही पुष्पगुच्छ में रूपान्तरित हो गए हैं।
विनय का यही रंग आलोक उन्हें अपने समकालीनों से जुदा करता है। दार्षनिक भव में ले जाता रंगों का उनका लोक रेखाओं के लावण्य में रंग अध्यात्म सरीखा है।इसी श्रृंखला का एक चित्र चैपड़ सरीखा है। सहज, सरल। रंग परन्तु वह देखने वाले पर हावी नहीं होते। चैपड़ नहीं बल्कि उसकी छाया में हरे, पीले, नीले और रंग की आभा। पाष्र्व में टैक्सचर में उर्दू लिपि। आप इसे देखते हैं और स्मृतियों के जैसे किसी अनूठे लोक में प्रवेष कर जाते हैं। ऐसे ही एक और चित्र है जिसमें विघ्न-विनायक गणेष की व्यंजना है। भित्ति चित्र सरीखी कलाकृति। पाष्र्व में पुरालिपि और श्वेत रेखाओं के उजास में गणेष को चंवर ढुलाती रिद्धि-सिद्धि। मटमेले और जीर्ण-षीर्ण कागद पर संस्कृत भाषा के श्लोक और रंग पट्टिकाएं और छाया सरीखे आवरण में उभरती श्वेत रेखाओं में उकेरे गणेष की यह अनूठी व्यंजना है। चित्र परन्तु अतीत वहां जैसे ध्वनित हो रहा है। ऐसा लगता है किसी पुरानी हवेली के भित्तिचित्र से हम साक्षात् हो रहे हैं। यही विनय शर्मा के वह रंग अभिप्राय हैं जिनमें परिवेष का मर्म ठौड़ ठौड़ उद्घाटित होता सदा के लिए देखने वालों की आंखों में बस जाता है।

Wednesday, February 21, 2018

संविधान की आठवी अनुसूची में सम्मिलित हो मातृभाषा राजस्थानी

यूनेस्को ने 21 फरवरी का दिन अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की हुई है। उद्देष्य है, विष्व मे भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले। पर विडम्बना है, संविधान की 8 वीं अनुसूची मंे सम्मिलत भाषाओं में हमारी अपनी मातृभाषा राजस्थानी नहीं है। बावजूद इसके कि इसका समृद्ध प्राचीन साहित्य है, विष्व की  किसी भी भाषा से कही अधिक समृद्ध शब्द कोष है, देष के बड़े भु-भाग पर रहने वालों की यह भाषा है। दुनियाभर में राजस्थानी के अपने लिखे से पहुंचने वाले ‘ंधरती धोरा री’ के महाकवि कन्हैयालाल सेठिया, साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए नामांकित हुए प्रख्यात कथाकार विजयदान देथा ‘बिज्जी’ आदि अपनी मातृभाषा की संवैधानिक मान्यता की उम्मीद में ही इस लोक से विदा हो गए पर मान्यता है कि अभी तक नहीं मिली।
बहरहाल, जनहित के विषयों के पैरोकार, अभिभाषक मित्र सूर्यप्रताप सिह राजावत ने हाल ही प्रधानमंत्री कार्यालय में सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी चाही है कि राजस्थान विधानसभा में 2003 में राजस्थानी को मान्यता दिए जाने के प्रस्ताव को पारित कर भिजवाए जाने और इसके बाद 24 जुलाई 2014 को केन्द्रीय संस्कृति मंत्री चन्द्रकुमारी कटोच द्वारा राजस्थानी को आठवी सूची मे सम्मिलित करने के लिए प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर क्या कार्यवाही की गयी है। आरटीआई का जवाब तो खैर, देर-सवेद आयेगा ही परन्तु महत्वपूर्ण यह है कि करोड़ों राजस्थानियों की मातृभाषा को आखिर क्योंकर मान्यता के अपने सांस्कृतिक अधिकार की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
मुझे लगता है, संस्कृति की विविधता की हमारी थाती तभी बची रह सकती है जब हम अपनी आंचलिक भाषाओं को बचा लें। केन्या के उपन्यासकार, भाषाविद् न्गुगीवा थ्योगो की किताब ‘डिकोलाइजिंग द माइंड’ में भाषा की राजनीति पर विषद् विमर्ष है। पुस्तक हमें बताती है कि कैसे भाषा के जरिए गुलाम बनाया जाता हैे। भाषा व्यापक जन-समुदाय की सामुहिक स्मृति होती है। यदि वह आपकी अपनी नहीं है तो आप एक समय के बाद अपने अतीत के गौरव को सदा के लिए खों देंगे। मुझे लगता है, राजस्थानी को यदि समय रहते संवैधानि मान्यता नही मिलती है तो  राजस्थान की संस्कृति की स्मृति से भी हम वंचित हो सकते हैं। तब हो सकता है, स्मृति वंचित समाज में जीने को हम मजबूर हो जायें। उपनिषदों में कहा गया है कि अपनी भाषा के बगैर न सत्य को, न असत्य को, न पाप को, न पुण्य को , न अच्छे और न बुरे को, न सद्गुण, न अवगुण को-किसी को नहीं पहचाना जा सकता है। अपनी भाषा में ही हम अपने आत्म को पहचान सकते है। जान सकते हैं। इसलिए जरूरी है हम अपनी बोलियों, मातृभाषाओं और उसकी विविधता को सहेंजे। 
मैं हिंदी के साथ-साथ राजस्थानी में भी लिखता हूं। याद पड़ता है एक दफा कमलेष्वर जब बीकानेर आए तो उनसे लम्बा संवाद बोलियांे पर हुआ। बाद में उनके साथ को सहेजते मैने संस्मरणनुमा कुछ उन पर लिखा।  सहज ही वह अपनी मातृभाषा राजस्थानी में लिखा गया। राजस्थानी भाषा अकादमी की पत्रिका में जब वह प्रकाषित हुआ तो मैने हिंदी में उसका कुछ अनुवाद और मुल छपा उन्हें डाक से भेज दिया। थोड़े दिनों बाद कमलेष्वर का पत्र हस्तगत हुआ, उन्होंने लिखा था, ‘तुम्हारे द्वारा ‘‘जागती जोत’’ में छपा-लिखा हुआ बहुत आत्मीय आलेख-संस्मरण मिला।  पढ़ता हूं तो राजस्थानी समझ में आती है। आखिर हिंदी को रक्त- संस्कार तो राजस्थानी , शौर सैनी और ब्रज ने ही दिया है। हिंदी तो भाषा नहीं, भाषा मण्डल है! मैं स्वयं ब्रजभाषी हूं - मैनें वृहद शुभ और भविष्य के लिए अपनी मातृभाषा को खड़ी बोली हिंदी के लिए समर्पित किया है...सांस्कृतिक समन्वय के लिए, देष और राष्ट्र के उत्थान के लिए यह बलिदान जरूरी होते हैं...पर अपनी मातृ-भाषाओं -बोलियों के विसर्जन से हिंदी प्रगाढ़ और शक्तिषाली नहीं होगी, हमें अपनी मातृभाषाओं को जीवित रखना पड़ेगा, जहां से हिंदी की शब्द संपदा सम्पन्न होगी। यह बिटिया- बेटे को ब्याहने वाला रिष्ता है- जो नाती- पोतों में हमें अपनी निरंतरता देता है।’ उनके इस कहन के आलोक में ही यह कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए कि हिंदी की संपन्नता बोलियों और क्षेत्रीय भाषाओं से है। जो लोग राजस्थानी की मान्यता के विरोधी हैं, उन्हें इस बात को समझ लेना चाहिए कि राजस्थानी की मान्यता से किसी और भाषा का अहित नहीं होने वाला है और जो लोग बोलियों के नाम पर राजस्थानी की मान्यता पर प्रष्न उठाते हैं, उन्हें भी भी भाषाविद्ों की इस बात को नहीं भुलना चाहिए कि किसी भी भाषा की जितनी अधिक बोलियां होती है, वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध मानी जाती है। राजस्थानी के साथ यही है। 
विष्वकवि रवीन्द्र नाथ टैगौर ने राजस्थानी के दूहे सुनकर कभी कहा था, ‘‘रवीन्द्र गीतांजली लिख सकता है, डिंगल जैसे दूहे नहीं।’ भाषाषास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी, आषुतोष मुखर्जी राजस्थानी भाषा के समृद्ध कोष और इसकी शानदार परम्परा के कायल होते समय-समय पर राजस्थानी की मान्यता की हिमायत करते रहे हैं। यही नहीं भाषाओ के विकास क्रम के अंतर्गत राजस्थानी का प्रार्दुभाव अपभ्रंष में, अपभ्रंष की उत्पत्ति प्राकृत तथा प्राकृत का प्रारंभ संस्कृत और वैदिक संस्कृत की कोख में परिलक्षित होता है। इन सबके बावजूद राजस्थानी को मान्यता नहीं मिलना क्या समय की भारी विडंबना नहीं है?
राजस्थान विधानसभा में वर्ष 1956 से ही राजस्थानी को राज-काज और षिक्षा की भाषा के रूप में मान्यता के प्रयास हो रहे हैं परन्तु इन प्रयासों को अमलीजामा पहनाने की दिषा में कोई समर्थ स्वर नहीं होने के कारण यह भाषा राजनीति की निरंतर षिकार होती रही है। राज्य विधानसभा में पहली बार 16 मई 1956 को विधायक सम्भुसिंह सहाड़ा ने राजस्थानी भाषा प्रोत्साहन के लिए जो अषासकीय संकल्प रखा उसमें राजस्थान की पाठषालाओं में राजस्थानी भाषा और तत्संबंधी बोलियों की षिक्षा देने पर जोर देने हेतु तकड़ा तर्क दिया गया था। संकल्प में कहा गया था कि बच्चे घरों मंे अपने माता-पिता के साथ जिस भाषा में बात करते हैं, उसी मंे षिक्षा दी जानी चाहिए, इसी से वे पाठ्यपुस्तकों में वर्णित बातों को प्रभावी रूप में ग्रहण कर पांएगे। इसके बाद 2003 में राज्य विधानसभा ने राजस्थान की मान्यता का प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को भिजवा दिया। तब से आज इतने वर्ष हो गए हैं, राजस्थानी मान्यता की बाट ही जो रही है। यह कितनी विडम्बना की बात है कि लगभग 1 हजार ई. से 1 हजार 500 ई. के समय के परिपे्रक्ष्य को ध्यान में रखकर जिस भाषा के बारे में गुजराती भाषा एवं साहित्य के मर्मज्ञ स्व. झवेरचन्द मेघाणी ने यह लिखा कि व्यापक बोलचाल की भाषा राजस्थानी है और इसी की पुत्रियां फिर ब्रजभाषा, गुजराती और आधुनिक राजस्थानी का नाम धारण कर स्वतंत्र भाषाएं बनी। उस भाषा की संवैधानिक स्वीकृति के बारे में निरंतर प्रष्न उठाए जा रहे हैं।
एक प्रष्न यह हो सकता है कि संविधान की मान्यता के बगैर क्या कोई भाषा अपना अस्तित्व बनाकर नहीं रह सकती। यह सच है कि भाषा सरकारें नहीं बनाती, वे लोग बनाते हैं जो इसका प्रयोग करते हैं परन्तु इसका व्यवहार में प्रयोग तो तब होगा न जब यह षिक्षा का माध्यम बनेगी, जब राजकाज, विधानसभाओं, अदालतों में इस भाषा का प्रयोग उचित समझाा जाएगा। और यह सब तब होगा जब सरकार इसे मान्यता प्रदान करेगी। इन पंक्तियों के लेखक जैसे बहुत से हैं जिनका आरंभिक परिवेष राजस्थानी का रहा है, आज भी घर में हम राजस्थानी में बात करते हैं परन्तु बच्चों से हिन्दी में बात करने के लिए मजबूर हैं। कारण यह है कि वे ठीक से विद्यालय में हिन्दी या अंग्रेजी यदि नहीं बोल पाएंगे तो जिस भाषा में वे षिक्षा ले रहे हैं, उन्हें बोलने वाले दूसरे बच्चों के साथ उन्हें हीन भावना जो महसूस होगी। राजस्थान में ही गांवो, छोटे शहरों से राजधानियां और बड़े शहरों में आए अधिकाषं राजस्थानी बोलने वालों के साथ यही हो रहा है। उन्हें अपनी भाषा से लगाव है, प्यार है परन्तु इस बात की लगातार गम भी है कि उनके बाद इस भाषा को उनके बच्चे नहीं बोलंेगे, व्यवहार में नहीं लंेगे। क्या ऐसा तब संभव होता जब उन बच्चों को भी राजस्थानी में ही पढ़ने का मौका मिलता?
भाषा निरंतर प्रयोग से समृद्ध होती है परन्तु राजस्थानी का यह दुर्भाग्य है कि प्रतिवर्ष गांवों, सुदूर ढ़ाणियों से अपनी मेहनत से पढ़-लिखकर शहर में आकर नौकरी करने वाले राजस्थानी भाषी मजबूरन अपनी दूसरी पीढ़ी के साथ राजस्थानी में संवाद नहीं कर पाते हैं, ऐसे दौर में कब तक राजस्थानी गांवो के अलावा शहरों में बची रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। राजस्थानी की मान्यता को क्यों इस नजरिए से नहीं देखा जा रहा? क्यों राजस्थानी भाषा के बाद जो भाषाएं विकसित हुई उन्हें मान्यता मिल गयी परन्तु राजस्थानी आज भी मान्यता की बाट जो रही है? क्यों बोलियों के नाम पर राजस्थानी के साथ यह अन्याय हो रहा है? हकीकत यह है कि राजस्थानी की मान्यता इसके अधिकाधिक लोक प्रयोग के लिए जरूरी है, इसलिए भी कि इसी से मुद्रण और प्रकाषन, पठन-पाठन और बोलने की आदत का इसका अधिक विकास होगा और यही इस भाषा की आज की जरूरत है। इसी से राजस्थानी के समृद्ध प्राचीन साहित्य को भी अंवेरा जा सकेगा।
बहरहाल, संविधान की मूल अवधारणा लोकतांत्रिक प्रस्थापना में है। संविधान में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि अगर एक हिस्से की भाषा कोई है तो उसको बचाया जाए। राजस्थानी 9 करोड़ लोगों की भाषा है, इसे बचाना, इसकी मान्यता, संरक्षण इसलिए जरूरी है। वर्ष 1959 में भाषाविद् जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने ‘भारत का भाषा सर्वेक्षण’ पुस्तक में राजस्थान की भाषा राजस्थानी बताते स्पष्ट कहा है-‘‘मारवाड़ी के रूप में, राजस्थानी का व्यवहार समस्त भारतवर्ष में पाया जाता है। ‘पंजाबी के ठीक दक्षिण में लगभग 1 करोड़ साढ़े बयासी लाख राजस्थानी भाषा-भाषियों का क्षेत्र है जो इंगलैण्ड तथा वेल्स की आधाी जनसंख्या के बराबर है। जिस प्रकार पंजाबी उत्तर-पष्चिम में मध्य देष की प्रसारित भाषा का प्रतिनिधित्व करती है, उसी प्रकार राजस्थानी उसके दक्षिण-पष्चिम में प्रसारित भाषा का प्रतिनिधित्व करती है।’’
ग्रियर्सन ने भाषा सर्वेक्षण का यह कार्य तब किया था जब भारतीय संविधान बना भी नहीं था, बाद में अंग्रेजी से यह पुस्तक हिन्दी में अनुवादित होकर प्रकाषित हुई। वर्ष  1967 से लेकर अब तक बहुत सारी भाषाएं संविधान की 8 वीं अनुसूची में जोड़ी गयी है। यह सच में विडम्बना की बात है कि जिस भाषा की लिपि से आधुनिक देवनागरी और दूसरी अन्य भाषाओं की लिपियां बनी है और जिसका अपना व्याकरण और विष्व के विषालतम शब्दकोषों में से एक जिसका शब्दकोष है, ऐसी भाषा को संविधान की 8 वीं अनुसूची में जुड़ने का अभी भी इन्तजार है।
राजस्थानी की मान्यता में किसी का कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। इसका अर्थ इतना ही है कि इससे वर्षो पुरानी इस भाषा का संरक्षण हो सकेगा। ऐसे दौर में जब मातृभाषाओं पर विष्वभर में संकट चल रहा है, इस दिषा में गंभीर चिंतन कर त्वरित कार्यवाही की जानी समय की आवष्यकता भी है। इसलिए भी कि भाषा, साहित्य और संस्कृति से व्यक्ति अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है। राजस्थानी की मान्यता भाषा के प्रयोग को व्यापक स्तर पर प्रयोग की स्वीकृति देती है। इसी दीठ से क्या हमारी मातृभाषा को संवैधानिक मान्यता नहीं मिलनी चाहिए!

Saturday, January 13, 2018

संस्कृति की जीवंतता में उत्सवधर्मिता का नाद


उतसवधर्मिता का नाद - कला मेला 
राजस्थान ललित कला अकादमी का एक वार्षिक आयोजन है, ‘कला मेला’। वर्षों से यह होता आ रहा है। पर पिछले कुछ वर्षों का इतिहास देखें तो इस मेले से उत्साह, उमंग नदारद रही है। करना है, इसलिए किए जाने की औपचारिकता की एकरसता में कला मेले के सांस्कृतिक सरोकार कभी वृहद स्तर पर सामने  आए हों, ऐसा लगा नहीं। कलाकारों को अकादमी स्टाॅल आंवटित करती है, कला प्रदर्षनी का आयोजन होता है और उद्घाटन-समापन समारोहों के साथ ही तमाम औपचारिकताआंें में सब कुछ संपन्न हो जाता है। पर इस बार ललित कला अकादमी का ‘कला मेला’ विरल था। संस्कृति के साझे सरोकारों में जीवन के उल्लास, उत्सवधर्मिता से पूरी तरह से जुड़ा हुआ। रवीन्द्र मंच पर आयोजित मेले के पांच दिन कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। 
कहने को जयपुर में एषिया का सबसे बड़ा प्रचारित ‘जयपुर लिटरेचल फेस्टिवल’ भी वर्ष 2006 से होता आ रहा है। आरंभ के कुछ वर्ष यह फेस्टिवल साहित्य की संवेदना से लबरेज था भी परन्तु शनैःषनैः अब यह बाजार और व्यावसायिकता से ग्रसित होता पष्चिम की भौंडी नकल और फिल्मी हस्तियों को एकत्र कर युवा पीढ़ी को भरमाने का एक जरिया भर रह गया है। ऐसे में राजस्थान ललित कला अकादमी का पांच दिवसीय कला मेला इस बार उत्सवधर्मिता जगाता जैसे एक बड़ा संदेष देने वाला था। संदेष यह कि कलाएं मानवीय अनुभूतियों का सौन्दर्य रूपान्तरण है। कला-साहित्य से जुड़े आयोजन श्रव्य, दृश्य से जुड़े होते हैं परन्तु सांस्कृतिक चेतना के अंतर्गत संस्कृति व्यापक संदर्भों के साथ इन्हीं के जरिए जीवन को पोषित करती है। ऐसा यदि नही ंहोता है तो फिर मेले या उत्सव के बहाने किसी भी प्रकार के आयोजन की कोई सार्थकता नहीं है।
सांस्कृतिक संध्या 
मुझे लगता है, कला या साहित्य से जुड़ा कोई भी मेला-डत्सव वही सार्थक है जिसमें भारतीय संस्कृति और हमारी अपनापे की संस्कृति का समावेष हो। वहां औपचारिकताओं की भरमार नहीं हो। वही जिसमें एकरसता नहीं हो और वही जिससे संस्कृति जीवंत रहे जीवाश्म न बने। आनंदकुमार स्वामी स्थापित करते हैं, ‘नवीनता नवीन बनाने में नहीं, नवीन होने में है।’ इस दीठ से इस बार का कला मेला अब तक के हो रहे कला मेलों से अपने आप मे ंनवीन था। कैनवस पर कलाकारों की कलाकृतियों का रूपहला संसार मेले में था तो संस्थापन (इंस्टालेषन) की भी बेहतरीन प्रस्तुतियां उसमें थी। कला षिविर में कलाकारों ने वहीं कलाकृतियां सृजित की तो संगीत और नाट्य की भी लगभग रोज ही प्रस्तुतियां हुई। पहली बार कलाओं के भिन्न आयामों, यहां तक की कला षिक्षा और कला के अंतःसंबंधो पर संगीत, नृत्य, नाट्य, वाद्य, साहित्य आदि तमाम कलाओं पर संवादों का भी यह मेला संवाहक बना। 
राजस्थान ललित कला अकादमी में अध्यक्ष का मनोनयन भी इस बार लगता है, राज्य सरकार ने गहरी सूझ से किया है। अकादमी अध्यक्ष डाॅ. अष्विन एम. दलवी यू ंतो ‘सुरबहार’ जैसे विरल भारतीय वाद्य के देष के जान-माने कलाकार है ंपरन्तु दृष्य कलाओं से भी उनके गहरे सरोकार हैं। राग-रागिनियों पर चित्र की परम्पराओं के साथ ही संगीत के दृष्य सरोकारों की उन्हं गहरी समझ है। सितार, तबला और दूसरे वाद्य यंत्रों के साथ ही नृत्य, चित्रकलाओं में भी वह रमे हुए हैं। 
कलाओं के अन्तः संबंधों पर संवाद 
इसीलिए इस बार के कला मेले में उनने एक बड़ी पहल यह भी की कि विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में से एक ‘कलाओं के अंतःसंबंध’ पर भी रखा। भरनाट्यम की देष की ख्यात कलाकार संध्या पुरेचा, सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक चेतन जोषी, लब्धप्रतिष्ठि रंगकर्मी, संेसर बोर्ड सदस्य अषोक बांठिया, बतौर संगीत साधक अष्विन एम.दलवी, जाने-माने चित्रकार जय झरोटिया के साथ ही कला आलोचक रूप में इस पंक्तियों के लेखक ने इस सत्र में षिरकत की। यह शायद पहला अवसर था जब राजस्थान ललित कला अकादमी ने ‘कला मेले’ में इस तरह की संस्कृति की संवेदन पहल की। संवाद और भी हुए जिनमें कला षिक्षा पर एक महत्ती सत्र हुआ तो भारतीय कला दृष्टि, भारतीय कला की चिंतन परंपरा और सौंदर्य मानदंड, जयपुर की कला परंपरा और नगर नियोजन पर भी सार्थक संवाद-चर्चाएं हुई। महत्ती यह भी था कि इन चर्चाओं के बहाने कलाओं के मानवीय सराकारों पर विषद् विमर्ष की अकादमी के जरिए एक तरह से राह खुली। संगीत की आलाचारी के दौरान सुनने वाले के जेहन में बनने वाले आकारों का चित्रण भी कैलीग्राफी कैम्प के दौरान मेले में हुआ। माने इस बार का कला मेला इस मायने में जीवंत था कि इसमें किसी एक कला नहीं बल्कि कलाओं के अंतर्गुम्फन को भी बहुत से स्तरों पर स्वर दिया गया था। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य मंचन और संस्कृति के दूसरे उपादानों की बडी विषेषता यह भी थी कि पहले दिन आने वाले दर्षकों ने मौखिक प्रचार कुछ इस तरह से किया कि लगभग प्रतिदिन ही कला मेला लोगों की आवा-जाही से गुलजार रहा।
मेले में सुप्रशिद्ध कार्टूनिस्ट सुधीर गोस्वामी का सृजन 
बहरहाल, ‘मेला’ शब्द उत्सव और उमंग से जुड़ा है। वहां यदि औपचारिकता और एकरसता रहेगी तो कभी भी वह जनोत्सव नहीं बन सकेगा। अकादमी के मेले ने इस बार जनोत्सव का रूप लिया, इसलिए कि जनता ने स्वतःप्रेरित इसमें भाग लिया। भीड़ ‘लिटरेचर फेस्टिवल’ में भी कम नहीं रहती। पर गौर करें, बाजार की चकाचैंध में ‘लिटरेचर फेस्टिवल’ में भीड़ होती नहीं, जुटाई जाती है। इसके विभिनन सत्रों में अधिकतर उच्च शिक्षण संस्थाओं, तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी और स्वयंसेवक यूनिफाॅर्म में दिखते हैं। बाकायदा इसके लिए शिक्षण संस्थान प्रमुखों को उन्हें भेजे जाने के लिए नूंत दी जाती है। इसके लिए पास बनाए जाते हैं। मेला बाजार आयोजक जानते है, उनका खरीदार बुद्धिजीवी साहित्यकार, पाठक नहीं होकर उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत यह नई पीढ़ी ही है! इसीलिए काॅरपोरेट कंपनियों के साथ ब्रिटिश एयरवेज, ब्रिटिश काउन्सिल प्रायोजक रूप में वहां प्रमुखता से नई पीढ़ी को आकर्षित करने में अपने स्टाॅल प्रमुखता से लगाते हैं। 
कला की जीवंत प्रस्तुतियां 
दरअसल ‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ साहित्योत्सव नहीं अंग्रेजी में लिखी किताबों का एक तरह से हाट बाजार है। ग्लेमर की दुनिया से जोड़ अंग्रेजी पुस्तके किस तरह से बेची जा सकती है, यह इस आयोजन से सीखा जा सकता है। जयपुर अंग्रेजी दां शहर नहीं है, पर अग्रेजी पुस्तकों की बिक्री के बड़े बाजार की संभावना को देखते हुए ही इसे ‘लिटरेचर फेस्टिवल’ के लिए शायद चुना गया है। हिन्दी भाषी क्षेत्र में यह आयोजन होता है, स्वाभाविक ही है हिन्दी के सत्र नहीं होंगे तो हो-हुल्ला होगा। सो अंग्रेजी शीर्षक ‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ में बेचारी हिन्दी के भी चंद सत्र रोज होते ही हैं। पर माहौल और शिरकत करने वाले लेखकों की बेचारगी हर कोई भांप सकता है। कहने को हिन्दी या राजस्थानी के सत्र होते हैं पर उनमें सकुचाए से बैठे लेखकों को देखकर यह भी लगता है, वे किसी पांच सितारा होटल संस्कृति के माहौल से ही गदगद हैं। गोया, वहां पहुंचना ही उनकी बड़ी उपलब्धि हो गई है इसलिए भाषा की उपलब्धि से उनका कहां कोई सरोकार हो सकता है। विदेशी भाषाओं के लेखक अपने देश की संस्कृति, अपने लेखन की विशेषताओं को इस ऐषिया के बड़े कहे जाने वाले आयोजन में रेखांकित करते हैं और इस सबके साथ ‘कहीं नहीं ठहरती भारतीय संस्कृति’ का अंदाजे बंया भी अपने अपने अंदाज से कर मीडिया में स्थान भी पाते ही हैं। इस लिहाज से आयोजन की सार्थकता को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता!
अपनी कला संग कलाविद  राम जैसवाल 
इस समग्र परिप्रेक्ष्य में राजस्थान ललित कला अकादमी की इस बात के लिए सराहना की जानी चाहिए कि बगैर किसी काॅरपोरेट सहयोग, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के ‘कला मेला’ ने लोकप्रियता के भी नए मुकाम बनाए। कलाएं अतीत, वर्तमान और भविष्य की दृष्टि को पुनर्नवा करती है। और हां, देखने और सुनने का संस्कार भी कहीं ठीक से मिलता है तो वह कलाएं ही हैं। विष्णु दिग्म्बर पलुस्कर ने कभी कहा था, ‘हमें तानसेन नहीं कानसेन बनाने हैं।’ इसमें निहित भाव पर जाएंगे तो यह भी पाएंगे कि कलाओ और साहित्य के उत्सव, मेले भले कलाकार नही ंबनाएं परन्तु कला रसिक या पाठक यदि तैयार करती है तभी उनकी सार्थकता है। आप क्या कहेंगे!

Sunday, December 24, 2017

अर्थ-लय का गुंजन – ‘दीठ रै पार’

  

         दैनिक नवज्योति, रविवारीय में कविता संग्रह 'दीठ रै पार' पर सुप्रशिद्ध कवि, आलोचक डॉ. आईदान सिंह भाटी ने लिखा है।         उनके शब्द ओज से नहाते ही साहित्य को जिया है. आभार सहित उनके लिखे को यहाँ साझा कर रहा हूँ.

डॉ॰ राजेश कुमार व्यास आधुनिक राजस्थानी भाषा के  समर्थ और कला-पारखी कवि है, जिनकी कविताएँ अपनी अर्थवता और रूप-विधान के सौन्दर्य को प्रकट करती है | उनके इस कविता संग्रह  ‘दीठ रै पार’ में उनकी चार मनगतों के रूप सामने आते हैं जो, जूण जातरा, अंतस रो उजास, रंगोसुखन और सुर री देही के रूप में रचे गए हैं | वे शब्द-मितव्ययी कवि हैं और अपनी बात को ‘अर्थ की विरल छटाओं’ के रूप में अभिव्यक्ति देते हैं | उनके इससे पहले वाले कविता-संग्रह ‘कविता देवै दीठ’ में भी इसी तरह की अनुगूंजें थी |
  इस कविता-संग्रह  के ‘जूण जातरा’ खण्ड में वे अपनी मनगत के मौन को ‘भोर के उजास’ और उसके रंगों में नृत्य-रत शब्दों में देखते हैं, जहां मन भाषा के पार चला जाता है | उनकी कविता अदीठ-संगीत के चित्रों में बसती है, जहां बालू के टीले हैं, उस पर मंडराती तितलियाँ हैं, विरल रेगिस्तानी फूलों की छटाएँ हैं और विरल घन-घटाओं की बरसती बरसातें हैं |  प्रीत, पहचान के रास्ते तलाशती कविताओं में जीवन के संघर्षों और मातृभाषा-प्रेम की अनुगूंजें पाठक को मन और दृष्टि के पार ‘इतिहास की जेवड़ी’ तक ले जाती है, जहाँ मानवीय-चालाकियों के अंधकार के बीच प्रकाश की एक किरण कौंधती है | ये कविताएँ ‘दीठ रै पार’ छिपे हुए ‘साच’ को तलाशने का एक जतन है, राजस्थानी भाषा की ‘आफळ’ है –
दीठ रै पार / भींत्यां लुकोड़ै / साच नैं / जोवण री / आफळ है सबद |
रोज नीं आवै / पण / जद भी आवै / कुण? कद? कियां? जैड़ा
सवालां रा लावै पड़ूतर /सबद भांगै भींत / कूड़ नै पाधरो करता /
चलावै कवि-/ सबद-बाण /इणी ढाळै रचीजै / अबखै बगत कविता | (पेज-21)
कवि समय की अबोली-ध्वनियों को सुनने का आग्रह करते हुए, अकालों की विभीषिका और ओळूं की आत्मीयता के शब्द-बिम्ब उकेरता है –
अकाळ:एक 
आंख की कांकड़ है / रोही रो सूनपण / बंजड़ खेत देख / इणगी-उणगी /
मुंडो लुकांवतो फिरै / अड़वो | (पेज-27)
छिंया: दो (पापा री ओळूं)
घर है / भींत्यां है / इंट्यां सूं चिण्योड़ा / घणकरा आळा है / पण
मांय पसर् योड़ा / जाळा है | (पेज-31)
इस संग्रह के ‘अंतस रो उजास’ खण्ड में ‘झाझरको’, ‘सोन चिड़कली’, रूंख, नदी, नाव और सूरज के प्रतीकों से जीवन के रूप-बिम्ब रचता है, जिसमें पहचान की पगडंडिया गुम होती निशान-सीढ़ियों और इच्छाओं की रंगीनियों के बीच मुक्ति के मार्ग खोजती है | अंततः कवि अपना जीवन सार कहता है –
कला है --/  जीवन | / जीवतै मरणो स्थापत्य / मर’र  जीवणो शिल्प | /
अदीठ मांय भी / बचसी वै ही / जका रचसी | (पेज-44)
अरदास और महापरिनिर्वाण शीर्षक कविताएँ जीवनगत सौन्दर्य-दृष्टि, वैचारिता और आध्यात्मिक राहों की बारीकियों को बिम्बित करती है |
   रंगोसुखन और सुर री देही खण्ड की कविताएँ कवि के मन में बसे कला-चिंतक की सौन्दर्य-दृष्टि है, जो सूने मन्दिर, अनन्त आकाश, कैनवस, कांकड़, काळी कांठळ, बादल और चित्रकारों-संगीतकारों के माध्यम से अपनी अन्तस-दीठ का पसराव किया है |  रंगोंसुखन ( एस.एच. रज्जा रै चित्रां सूं अेकमेक हुवतै थकां) कविता में कवि रंगों और रेखाओं के बीच ‘धा-छंद’ की ध्वनियाँ सुनता है और एम्.बालमुरलीकृष्ण व किशोरी अमोणकर को सुनते हुए गहराती रात, तैरते बादल और बरसते उजास को देखता है | कलाओं के अंतर्संबंधो को रचती ये कविताएँ पाठक को शब्दों के पार ले जाती है और एक रूहानी आलोक रचती हैं |  किशोरी अमोणकर को सुनते हुए कविताओं वे चारों ओर उजास की सृष्टि देखते हैं, मन में मूसलाधार बरखा बरसती है, कानों में पवित्र प्रार्थनाएं गूंजने लगती हैं, गहराती रात देह के बिछोह की साख भरती है, स्वर अपनी सुधबुध भूल जाते हैं , इन्तजारती आँखें चलने लगती हैं आदि रूप-चित्रों और छवियों से पाठक को सम्मोहन के जाल में उलझा कर  रूहानी-जगत में ले जाते हैं |
    डॉ॰ राजेश कुमार व्यास का यह काव्य-जगत शब्द की लघिमा-शक्ति से बना है | वे शब्द-लाघव के कुशल कारीगर हैं | बिम्बों और प्रतीकों द्वारा अपनी बात कहने और रूपक रचने में उन्हें महारत हासिल है | कैनवस कविता में इस रूपक को देखें –
कैनवस है / बैंवती नदी / आभो जठै रचै
घाटी,डूंगर / अर जंगळ रो मून | (पेज-68)

 आधुनिक राजस्थानी कविता में डॉ॰ राजेश कुमार व्यास अपने  जीवनगत सौन्दर्य-बोध, चिन्तन-दृष्टि और शब्द की अर्थ-लय को अनुगुंजित करनेवाले विरल कवियों में से एक हैं | राजस्थानी के पश्चिमी भाषारूप की खूबसूरती उनकी कविताओं से रस बन कर टपकती है | उनकी कविताएँ रंगोसुखन और सुर के खूबसूरत झकोरे हैं |

Friday, November 3, 2017

लोक संस्कृति का उजास बिखेरती वह विरल गायिका


अल्लाह जिलाई बाई  का गाया ‘पधारो म्हारे देस...’ जितनी बार सुनेंगे, मन करेगा सुनें। सुनते ही  रहें। उनके गान में राजस्थान की संस्कृति के अनूठे चितराम, परम्पराएं भी आंखों के सामने जैसे तैरने लगती है। स्वरों में लोक का माधुर्य ऐसा, जिसे सुना ही नहीं जा सकता, सुनते हुए देखा भी जा सकता है।...
मधुर और श्रृंगारिक राग है मांड। आरोह-अवरोह में वक्र सम्पूर्ण राग। संगीत की विष्णु नारायण भातखंडे की परम्परा की मानें तो मांड राग बिलावल थाट में आता है परन्तु सुनते हैं तो मांड का लोक संगीत मिश्र राग में ध्वनित होता लगेगा। स्व. अल्लाह जिलाई बाई का ‘पधारो म्हारे देस...’ तो मांड का पर्याय ही हो गया है। उनके स्वर माधुर्य में जितनी बार सुनेंगे, मन करेगा सुनें। सुनते ही  रहें। 
अल्लाह जिलाई बाई ने वर्षों तक लोक संगीत की भारतीय पंरपरा को न केवल संजोकर रखा बल्कि राजस्थानी लोकसंगीत को भी एक नया आयाम दिया। उन्हें संगीत विरासत में मिला। पांच वर्ष की अल्पायु में ही अल्लाह जिलाई अपनी मां के साथ बीकानेर रियासत के महाराजा गंगासिहं के दरबार में गायन हेतु जाने लगी। जब उनकी मां दरबार में गाती तो वह खूब ध्यान से मां के गाए गीत सुनती। इन्हें फिर वह गुनगुनाती भी। ऐसे ही उनकी गुनगुनाहट को एक दिन उस्ताद हुसैन खां ने सुन लिया। फिर क्या था हुसैन साहब ने उन्हें अपनी षिष्या बना लिया। हुसैन खां से 8 वर्ष की उम्र से ही विधिवत संगीत की तालिम लेते अल्लाह जिलाई ने अल्प अवधि के दौरान ही गायन की बारीकियों को ग्रहण कर लिया। हुसैन साहब की जल्द ही मृत्यु हो गयी परन्तु उनसे जो अल्लाह जिलाई ने सीखा उसे ता उम्र अपने तई संजोकर रखा। संगीत तालीम के अंतर्गत बाद में बीकानेर राजघराने की ओर से राजघराने के प्रतिष्ठित गुणीजन खाना (संगीत तालीम का केंद्र) में उन्हें भर्ती करवा दिया गया। गुणीजन खाने के अंतर्गत बिरजू महाराज के पिता अच्छन महाराज से अल्लाह जिलाई ने कत्थक की शिक्षा भी प्राप्त की। लच्छू महाराज, अमीर खां, शमशुद्दीन आदि का भी उन्हें इस दौरान निरंतर सानिध्य प्राप्त हुआ। हालांकि वे नृत्यांगना नहीं थी परंतु नृत्य उनसे कभी दूर भी नही रहा। जिस अंदाज से वह गाती उसमें आरोह-अवरोह का अंदाज वह शायद अपने भीतर की नृत्यांगना से लेती थी। यही कारण था कि उनकी खनकदार आवाज के साथ स्वतः ही ताल शुरू हो जाता था। 
ठुमरी दादरा, ख्याल तथा पारंपरिक राजस्थानी गायन में अल्लाह जिलाई बाई जैसे लोक का उजास रचती थी। शास्त्रीय आधार पर गांठ, चैताला, उडी, झूमरा आदि कठिन तालों में भी वह गाती तो जैसे स्वरो ंका आकाष बनता। राजस्थानी प्रेमाख्यान, महेन्द्र मूमल, रतन राणा सांवरिया की पाल, ढांेला मारू आदि माड गीतों में अल्लाह जिलाई बाई ने अपने सधे स्वर का जो जादू बिखेरा वह आज भी दिल में घर करता है। गायकी में फिरत ओर धुमावदार तानों भरी गूंजती खनकती आवाज की अल्लाह जिलाई बाई अद्भुत संगीत साधिका थी। 
राजस्थानी लोकसंगीत की विभिन्न परंपराओं को अपने कंठों में समेटे अल्लाह जिलाई बाई ने दादरा, ठूमरी, कजरी, व होली के गीतों को भी जैसे जिया। राग देस, सारंग, आाशा खमाज, जैजैवंती, सोरठ, झिंझोटी तथा अन्य विविध रागों को कुशलता से अपने सुरों में साधते उन्होंने जो भी गाया, उसे मन से जिया। ‘केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारा देस..’, ‘बाई सा रा बीरा म्हाने पिहरिये ले चालो सा...’, आदि माड गीतों की उनकी खनकती आवाज आज भी फ़िजा में जैसे रस घोलती है।
अल्लाह जिलाई बाई ने न केवल राजस्थानी लोकसंगीत को ख्याति दिलाई बल्कि लोक गायन परंपरा को भी शास्त्रीय गायन की ही तरह उच्च स्थान दिलाया। वर्ष 1987 में लंदन में ‘वल्र्ड कोर्ट सिंगर कांफें्रस’ में भारत का प्रतिनिधित्व करते अल्लाह जिलाई बाई ने दुनिया भर के इकट्ठा हुए संगीतकारों में यह साबित किया कि राजस्थान का लोक संगीत मिट्टी की सौंधी महक लिए ऐसा है जिसे कभी बिसराया नहीं जा सकता। याद पड़ता है, लोकगीतों की माड गायन परंपरा के संबंध में अल्लाह जिलाई बाई से इस लेखक ने एक मुलाकात में पूछा था तो उन्होनें कहा था, ‘माड दूहों की ही अलंकृति है।’ 
अल्लाहजिलाई बाई ‘पधारो म्हारे देस...’गाती तो पावणों की मेजबानी की राजस्थानी संस्कृति के दृष्य चितराम भी अनायास आंखों के सामने घुमने लगते हैं। उनके गाए ‘सुपनो,’ ‘हेलो, ‘जल्ला’, ’ओळ्यू’, ‘कलाली’, ‘कुरंजा’ गीतों को सुनेंगे तो राजस्थान की संस्कृति के अनूठे चितराम, परम्पराएं भी आंखों के सामने जैसे तैरने लगेगी। उनके स्वरों में लोक का माधुर्य सुना ही नहीं जा सकता, सुनते हुए देखा भी जा सकता है। 
बीकानेर टाऊन हाल में अपने अंतिम कार्यक्रम में अल्लाह जिलाई बाई ने ‘केसरिया बालम’, ‘गोरबंध’, ‘मूमल’, तथा ‘दिले नादां तुझे हुआ क्या है’ जैसे गीत, गजल प्रस्तुत करते अपनी बेहतरीन गायकी का ढलती उम्र में भी अहसास दिलाया था। 90 वर्ष की आयु में 3 नवंबर 1992, अल्लाह जिलाई बाई ने हम सबसे सदा के लिए विदा ले ली परंतु ‘पधारो म्हारे देस...’ के उनके सुर क्या कभी हमसे जुदा होंगे...?
-'राष्ट्रीय सहारा', 3 नवम्बर 2017 

Sunday, October 29, 2017

अर्थ संभावनाओं का संस्थापन आकाश ‘पूर्णमिदम्’


विद्यासागर उपाध्याय : पूर्णमिदम 
हमारे यहां इन्स्टालेषन माने संस्थापन की परम्परा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। दूर्गा, गणेष पूजा और फिर विसर्जन, जन्माष्टमी और तमाम हमारे ग्रामीण, आदिवासी परम्पराओं-संस्कारों का ताना-बाना संस्थापनों से भरा पड़ा है। पर इन्स्टाॅलेषन आर्ट में इधर देष में जो कुछ हो रहा है, उसमें विचार प्रायः गौण है। माने संस्थापन के अंतर्गत जो कुछ किया जा रहा है, उसमें चमत्कृत करने, अपने आपको स्थापित करने का आग्रह इस कदर रहता है कि कला का मूल कहीं नजर नहीं आता। इस दीठ से पिछले दिनों जयपुर के रवीन्द्र मंच की कलादीर्घाओं में भारतीय दर्षन और चिंतन से जुड़े स्वरांे में देषके प्रमुख पांच कलाकारों की संस्थापन प्रदर्षनी ‘पूर्णमिदम्’ ने जैसे जड़ता को तोड़ कला में विचार के भारतीय दर्षन से साक्षात् कराया है। 
इषावष्योपनिषद् का शांति मंत्र है, ‘पूर्णमिदम्’। कुम्हार मिटटी से घड़ा बनाता है परन्तु मिट्टी में घड़ा पहले से मौजूद होता है। सत्य यही है, हम सोचते है कि षिल्प के जरिए मिट्टी से कुछ निकाला जाता है परन्तु वह भी अंततः मिट्टी ही हो जाता है। यही पूर्णता है। पूर्ण से पूर्ण निकाल दे ंतब भी पूर्ण ही बचा रहेगा।  सृजन के बाद विसर्जन होगा तभी नया कुछ सृजित हो सकता है। भारतीय परम्परा में जीवन से जुड़े इसी दर्षन की गूंज है। यह महज संयोग ही नहीं है कि इस कला प्रदर्षनी में सभी कलाकारों ने जीवन से जुड़ी संवेदनाओं के भावों को अपने तई कला चिंतन में गहरे से जिया है। ‘पूर्णमिदम्’ में प्रदर्षित कलाकृतियों की एक बड़ी विषेषता दृष्य की अनंत संभावनाओं में अनुभवजन्यता की बढ़त का कला संस्कार भी है।
विनय शर्मा : अतीत का सौन्दर्यान्वेषण 
‘पूर्णमिदम्’ के संस्थापन अंतर्मन में बनने वाली छवियों, आभासी दुनिया और वास्तविकता के बीच संवेदनाअेां को चक्षु देते एक पूल की मानिंद हैं। मुझे लगता है, विचार और जो कुछ हो रहा है उस पर प्रतिक्रियाओं का गहन आत्मान्वेषण इन कलाकृतियो में है। विद्यासागर उपाध्याय का इनस्टाॅलेषन रंगो के उजास में पूर्णता के भारतीय दर्षन को गहरे से जैसे मौन में भी व्याख्यायित कर रहा था। रंग-रेखाओं के भांत-भांत के रूप उन्होंने माउंटबोर्ड पर संजोए।  सूक्ष्म कलाकृतियों का रंग-रूप कोलाज! एक साथ कलाकृतियों के मेल से प्रतीत होता है, एक-दूसरे के होने में ही सभी पूर्ण है परन्तु गौर करेंगे तो यह भी पाएंगे, हरेक का अपना निज अस्तित्व है। 
विनय शर्मा ने अपने संस्थापन में परम्पराओं के आधुनिक बोध में तिरोहित होते जा रहे जीवन मूल्यों की जैसे बारीक पड़ताल की है। उनका संस्थापन ‘परम्पराओं का सौंदर्यान्वेषण’ समय संदर्भों में तकनीक के मेल से होने वाले बदलावों पर चिंतन का नया स्वर देता है। घरों में, व्यवसाय में कभी हिसाब-किताब के लिए बही लेखन का कार्य होता था। आलमारियांे में पुराने हिसाब-किताब के लेखे-जोखे से भरी बहियां भरी होती थी। कागज और कलम का पूजन होता था।  ‘लाभ-षुभ’ के साथ यह घर, व्यवसाय में यह सोच मौजूद थी कि लाभ हो परन्तु ऐसा जो शुभकारी हो। मंगलदायक हो। इसीलिए लक्ष्मीपूजन यानी धन की पूजा भर जीवन का ध्येय नहीं होता था बल्कि लक्ष्मी के साथ सरस्वती भी घरों में पूजी जाती थी। इसीलिए तो कलम, दवात के भी पूजन की परम्परा थी। पर समय बदला और बही, कलम और दवात तथा ‘लाभ-षुभ’ की सोच के बहाने परिवेषगत जो सौंदर्य था उसका स्थान एक अकेले कम्प्यूटर ने ले लिया। 
गौरीशंकर सोनी : रेखाओं की लय 
तकनीक ने बहुत कुछ आसान कर दिया परन्तु परम्परा के सौंदर्य को लील लिया। इन्हीं सबको प्रदर्षित करता विनय शर्मा का संस्थापन बहुत से स्तरों पर झकझोरता भी है तो परम्पराओं के हमारे सौंदर्यगत परिवेष की नई दीठ भी दे रहा था। विनय ने परिवेषत अतीत होती जा रही चीजों को अपने संस्थापन में नए संदर्भ दिए हैं।  उनके संस्थापन में अतीत स्मृति भर नहीं है बल्कि परम्पराओं का सौंदर्यान्वेषण है। 
गौरीषंकर सोनी का संस्थापन ‘लिनियर ट्रांसफोर्मेषन’ लोक में रची-बसी संवेदनाओं का अनूठा रेखीय आयाम है। आसमान में उड़ती पतंग के संग चलती चरखी की डोर बहुतेरी बार हवा के रूख के साथ भांत-भांत के मोड़ों में अनूठे रूप धारण करती है। अपनें संस्थापन में गौरीषंकर ने चरखी से निकलती डोर के अनंत आकाष में रेखीय आयामों में उभरते रूपाकारों का एक तरह से पुनराविष्कार किया है। गौरीषंकर रंग-रेखाओं में भावों का अनूठा संसार रचते रहे हैं। उनका यह संस्थापन भी रेखाओं की लय अवंेरता मूर्त-अमूर्त को आकाष देता है। दृष्य की  लूंठी सोच में भावों की विरल व्यंजना इस संस्थापन में है। 
मनीष शर्मा : धरोहर 
मनीष शर्मा ने शहरों के वास्तुषिल्प से जुड़े संदर्भों में धरोहरों के निरंतर उजड़ते जाने की व्यथा-कथा को अपने संस्थापन ‘म्यूजियम शाॅप’ में संजोया है। उनके संस्थापन के केन्द्र में हजार हवेलियों का शहर बीकानेर है। हवेलियों के षिल्प सौंदर्य और वास्तु षिल्प से जुड़े सौंदर्य संदर्भो का उनका संस्थापन कहन इसलिए भी लुभाता है कि वहां पर हवेलियों, घरों में छत बनाने के लिए प्रयुक्त ‘टोडी’ और षिकार कर जानवरों को अपने महलों में भुसा भरकर रखी प्रतिकृतियों को माध्यम बनाया है। इन प्रतिकृतियो में पारम्परिक भारतीय लघु चित्रषैलियों, बीकानेर की मथेरण और उस्ता कला का भी मोहक चित्रण मनीष के संस्थापन में अलग से ध्यान खंीच रहा था।
नीरजा पालशेट्टी : क्षणिक रूप से मूर्त 
नीरजा पालीसेट्टी की कलाकृति ‘क्षणिक रूप से मूर्त’ में कागज की ढ़ेर सारी कतरनें और उनसे बने स्तम्भ पर बहुत सारे रखे समाचार पत्र जैसे जीवन चक्र को ही व्यंजित कर रहे थे। यह भी कि कागज के कितने-कितने रूप हो सकते हैं। और यह भी कि विचार संप्रेषण के सषक्त माध्यम के रूप में यह कागज ही है जो अपने यथार्थ में होने और न होने के मध्य भी जीवन से जुड़ी संवेदना को जैसे परिभाषित करता है। जन्म का अंत हो सकता है परन्तु जीवन का नहीं। कागज के जरिए इसी दार्षनिक चिंतन को अपने संस्थापन में नीरजा ने प्रदर्षित किया है। कागज का मूर्त रूप भी यहां है तो अमूर्त भी। सामग्री परिवर्तन की प्रक्रिया के साथ यहां समय की भी सुमधुर व्यंजना है। कागज के कितने-कितने रूपों के बहाने नीरजा का यह संस्थापन वैचारिक उन्मेष लिए देखने वालों के भीतर गहरे से रचता-बसता है।
बहरहाल, विद्यासागर उपाध्याय, विनय शर्मा, गौरीषंकर सोनी, मनीष शर्मा और निधि की कलाकृतियांे से साक्षात् होते यह अहसास भी निंरतर होता है कि वहां आधुनिकता का बोध है, संप्रेषण के लिए तकनीक है परन्तु कलाकारों ने सृजन को माध्यमों के प्रदर्षन की वस्तु मात्र नहीं देखते उनमें संवेदनाओं के जरिए सौंदर्य और अर्थ की अनंत संभावनाओं की तलाष की है।

Monday, October 9, 2017

रम्य रूप

''...दूर जहां तक नजर जाए पानी ही पानी। आसमानी की परछाई ओढ़े नीला पानी।...प्रकृति ने जैसे धरती को उपहार दिया है।...दो बेहद मोहक हरियाली से आच्छादित पहाड़ियां और बीच में बहता नीर। घाट पर जहां बैठा हूं, वहां नाव बंधी है और प्रस्तर खंड को तराश सिरजा धवल हाथी जैसे दूर तक फैले जल को निहार रहा है। सूंड उठाए। यह पहाड़ियों के मध्य बिखरे जल का रम्य रूप है। प्रस्तर निर्मित घाट...एशिया  का मानव निर्मित सबसे बड़ा जलाशय  है यह। पर गौर करता हूं, समुद्र सरीखा है यहां का दृष्य। हवा में बनती पानी की शांत लहरें....दूर तक जाती हुई और फिर से आती हुई।..'' 

"....घर लौटता सूर्य जैसे इन सब पर अपनी किरणों से जादू जगा रहा है। दूर तक पसरा जल...टापू और नीड़ पर लौटते पक्षियों के समूह को देख अनुभूत होता है किसी ओर लोक में हूं। 

सफेद संगमरमर पत्थरों से निर्मित घाटों पर अब सूर्यास्त से अंधेरा पसरने लगा है।...पर यह क्या! चन्द्रमा की धवल चांदनी में जयसमंद का सौन्दर्य और भी जैसे बढने लगा है। चांद की चांदनी में दूध से नहाए हाथी जैसे झील की ओर मुख करते हुए भी मुझसे कुछ और देर वहीं रूकने का आग्रह कर रहे हैं। मैं उनकी बात मान वहीं घाट पर बनी सीढ़ियों पर बैठ जाता हूं। विशाल प्रस्तर खंड को सामने रख सिरजे शिल्पटषिल्प सौन्दर्य पर पड़ती धवल चांदनी और दूर तक फैला झील का नीर। खंड-खंड अखंड! सौन्दर्य की जैसे रूप वृष्टि। ठंडी हवाओं के झोंके मन को विभोर कर रहे हैं। पता ही नहीं चलता, कितने घंटे ऐसे ही वहां बैठे गुजर जाते हैं। 

वन विभाग के विश्रामगृह का चैकीदार मुझे ढूंढते झील के घाट पर आ मुझे झिंझोड़ते हुए कहता है, ‘साब खाना नहीं खाना है?’ मैं कलाई में बंधी घड़ी पर नजर डालता हूं...अरे! रात्रि के 9 बज गए हैं।...उठकर विश्राम गृह की ओर लौट पड़ता हूं।... जयसमंद से विदा लेता हूं, यह कहते हुए-कल सूर्योदय पर फिर आऊंगा इन घाटों पर।"...

-'जनसत्ता', 9 अक्टूबर, 2017 'दुनिया मेरे आगे'

Friday, October 6, 2017

संस्कृति से अपनापा कराती केलीग्राफी कलाकृतियां

कैलीग्राफी यानी अक्षरांकन की दृष्यात्मक दीठ। आमतौर पर यही माना जाता है कि कैलीग्राफी के अंतर्गत अक्षरों को ही उकेरा जाता है परन्तु कलाकृतियों के सृजन का आधार भी यह है। यह सही है, मूलतः कैलीग्राफी में सुंदर अक्षरों को ही उकेरा जाता है परन्तु इससे महत्ती कलाकृतियों भी इधर सृजित हो रही है। 
संकतो का अर्थपूर्ण, सुव्यवस्थित आकार ही तो है कैलीग्राफी।...और यह जब है तो स्वाभाविक ही है कि इसके जरिए अर्थगर्भित कलाकृतियां भी आरंभ से ही सृृजित की जाती रही है।
अर्थ के आग्रह से मुक्त ऐसी ही कलाकृतियां के लिए कोरिया में बाकायदा प्रतिवर्ष आर्ट बिनाले भी होता है। पिछले दो दषको ंसे कोरिया में ‘द वर्ल्ड कैलीग्राफी बिनाले’ का आयोजन हो रहा है। इस बार यह बिनाले 21 अक्टूबर से 19 नवम्बर के दौरान होगा। यह महत्वपूर्ण है कि इस बिनाले में इस बार राजस्थान मूल के सुप्रसिद्ध कलाकार विनय शर्मा की कैलीग्राफी कलाकृतियां भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। 
विनय शर्मा अपनी कलाकृतियों में अतीत का एक तरह से पुनराविष्कार करते हैं। पुरानी बहियां, ताड़पत्र, जन्मपत्रियां और तमाम जो हमारी संस्कृति सं संबद्ध पुराना रहा है, उसे वह अपनी कलाकृतियो ंमें बड़े जतन से सहेजते हैं। इधर उन्होंने कैलीग्राफी कलाकृतियों का भी जो संसार रचा है, उसमें अतीत से अपनापा कराते भारतीय षोडस संस्कारों  के साथ ही संस्कृति से जुड़े बारीक तत्वों को अंवेरा है। प्राचीन अभिलेखों, सुसज्जति पांडुलिपियों, संग्रहालय में संग्रहित पुरावस्तुओं के साथ ही उन्होंने जीवन से जुड़े सांस्कृतिक सरोकारों को अपनी कैलीग्राफी कलाकृतियों में एक तरह से जिया है। उनकी ऐसी कलाकृतियां में भारतीय नृत्य, संगीत, नाट्य और वास्तुकला से संबद्ध संकेताक्षरों में कलाओं के ंअंतःसंबंधों को भी गहरे से जिया गया है।
विनय ने प्राचीन लिपियों की अपनी कैलिग्राफी कलाकृतियों में अतीत का आधुनिकता में एक तरह से पुनराविष्कार किया हैं। उनकी कलाकृतियों में अक्षरांकन के अनूठे दृष्यालेख उभरते हैं। उन्होंने प्रकृति और जीवन से जुड़ी कैलिग्राफी पेंटिंग श्रृंखला बनाई है। इसमें पेड़-पौधों और जीवन से जुड़े सरोकारों की मनोरम व्यंजना हुई है। इसी प्रकार उन्होंने लघु कैनवस पर कुछ समय पहले  कैलिग्राफी पेंटिंग में ही गणेष के बहुविध रूपों को भी प्रदर्षित किया था। षिव के आदि, अनादि स्वरूप, भगवान श्री कृष्ण के पौराणिक आख्यानों को भी उन्होंने कैलीग्राफी की अपनी कला में गहरे से जिया है। 
कोरिया में आयोजित होने जा रहे ‘द वर्ल्ड कैलिग्राफी बिनाले’ में विनय शर्मा भारतीय संस्कृति से जुड़े इसी तरह के आख्यानों आधारित अपनी कैलिग्राफी पेंटिंग का प्रदर्षन करेंगे। विनय शर्मा बताते हैं, ‘कैलीग्राफी अथवा अक्षरांकन  की ही नहीं कलाकृतियों रचने की भी दृश्यात्मक शैली है। प्राचीन काल में कैलीग्राफी के जरिए ही इतिहास का चित्रात्मक प्रदर्षन किया जाता था। अतीत से जुड़े संदर्भों की कैलिग्राफी दृष्य कहन है। ‘द वर्ल्ड कैलिग्राफी बिनाले’ विष्वभर के कैलिग्राफी कलाकारों का साझा मंच है।’
कतर में दोहा एशियाई खेलों के दौरान आयोजित एशियन आर्ट प्रदर्शनी में भी विनय ने इससे पहले भारतीय कला का प्रतिनिधित्व किया था। इंग्लेण्ड, पोलेण्ड, साउथवेल्स सहित देश विदेश में उनकी अनेकों एकल चित्र प्रदर्शिनियां आयोजित होती रही है। यह महत्वूर्ण है कि कोरिया में आयोजित होने जा रहे वर्ल्ड कैलीग्राफी बिनाले में भारतीय संस्कृति से जुड़ी कला विनय के जरिए विष्वभर में पहुंचेंगी।

Wednesday, September 27, 2017

संस्कृति से जुड़े सरोकारों की दृष्टि से हो पर्यटन का प्रभावी विपणन

आज विश्व पर्यटन दिवस है। संयुक्त राष्ट्रमहासभा ने वर्ष 2017 के लिए पर्यटन को विकास एक उपकरण का अन्र्तराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। माने पर्यटन को सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक विकास आदि का प्रमुख आधार मानते हुए कार्य करने पर विष्वभर एक साथ काम करे। ऐसा हुआ भी है और बहुत से देषों की अर्थव्यवस्था आज पूरी तरह से पर्यटन पर ही केन्द्रित है परन्तु मुझे लगता है, जरूरत इस बात की भी है कि पर्यटन आर्थिग गतिविधि बनने के साथ सांस्कृतिक रूप में भी राष्ट्रों के विकास का प्रमख्ुा आधार बने।
किसी स्थान पर पर्यटकों के आगमन का ग्राफ इस बात पर निर्भर करता है कि वहां का वातावरण और सांस्कृतिक परिवेष कैसा है। इस दृष्टि से पर्यटकों के लिए सभी स्तरों पर अनुकूलता है अथवा नहीं। पर वैष्वीकरण के इस दौर में जब इन्टरनेट टूरनेट बन रहा है तो संस्कृतियों की वैविध्यता का बहुत से स्तरों पर ह्ास भी हो रहा है। स्वाभाविक ही है कि इस ओर आज सर्वाधिक ध्यान देने की आज जरूरत है। राजस्थान की ही बात करें, जो कुछ पर्यटन नक्षे पर मौजूद है वह यहां उपलब्ध पर्यटन संभावनाओं का दस प्रतिषत भी नहीं है। इतने विविधतापूर्ण ऐतिहासिक, पुरातात्विक, वास्तुसंपन्न और सांस्कृतिक दृष्टि से भरे-पूरे स्थान यहा ंमौजूद है कि उनमें सनातन भारत की खोज की जा सकती है। मेरे एक मित्र हैं, राजस्थान प्रषासनिक सेवा के अधिकारी अजयसिंह राठौड़। संवेदनषील छायाकार और घुम्मकड़। देषाटन का कोई अवसर नहीं चूकते। उनके पास अपने कैमरे से लिए राजस्थान के अनछूए स्थलों के छायाचित्रों और उनके साथ के अनुभवों का नायाब खजाना है। पर्यटन विकास की बड़ी जरूरत आज यही है कि अनछूए स्थलों के साथ ही संस्कृति से जुड़े सरोकारों की दीठ से उनका विपणन किया जाए।
अभी कुछ समय पहले ही ग्वालियर स्थित भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान में आयोजित पर्यटन लेखन की एक कार्यषाला में बोलने के लिए जाना हुआ। वहां के निदेषक मित्र संदीप कुलश्रेष्ठ ने तभी ग्वालियर से कोई 40-50 किलोमीटर दूर मितावली, गढ़ी पढ़ावली और बटेष्वर मंदिर समूह के बारे में बताया। वहां गया तो पता चला हम जिसे भारतीय संसद को वास्तुकार लुटियन्स की रचना मान रहे हैं मूलतः वह मितालवी के चैंसठ योगिनी षिव मंदिर का हूबहू प्रतिरूप है जबकि इसे पुर्तगाली वास्तु से जोड़ा जा रहा है। विडम्बना यह भी है कि मितालवी आम पर्यटको ंकी पहुंच से अभी भी बहुत दूर है। राजस्थान में कांकवाड़ी दुर्ग, सिंहगढ़, मांडलगढ़, सिवाना, बयाना के किलों, झालावाड़ की बौद्ध गुफाएं, खजुराहो की मानिंद बने नीलकंठ मंदिर और वहां की पुरासंपदा, जालौर की परमारकालीन वास्तु समृद्ध संस्कृत पाठषाला, धौलपुर, बांसवाड़ा के मंदिर षिल्प और प्राकृतिक परिवेष आदि पर भी आम पर्यटक कहां पहुंच पाता है! पर्यटकीय दीठ से ऐसे और भी बहुत से अनएक्सप्लोर स्थलों पर विचारा जाए तो बहुत कुछ पर्यटन का नया राजस्थान उभरकर सामने आएगा। पर इसके लिए सांस्कृतिक सोच से कार्य करने की भी जरूरत है। मेरी चिंता यह भी है कि हम पर्यटन विकास का नारा तो देते हैं परन्तु सांस्कृतिक दृष्टि से पर्यटन को संपन्न करने का काम नही ंके बराबर कर रहे हैं। इसीलिए बहुत से अल्पज्ञात स्थानों के इतिहास, वहां की संस्कृति से हम निरंतर महरूम भी हो रहे हैं।
राजस्थान में जल स्वावलम्बन अभियान को इस दृष्टि से मैं महत्वपूर्ण मानता हूं। इस अभियान के तहत पुरानी बावड़ियों, तालाबों के जिर्णोद्धार का काम बहुत से स्तरों पर हो रहा है। इस अभियान से पुराने जलस्त्रोतों को नयापन मिला है। प्राचीन बावड़ियों के भी दिन फिरे हैं परन्तु उनके पुनर्निर्माण या फिर जिर्णोद्धार में भी हमारी संस्कृति से जुड़े वास्तु पर ध्यान देना जरूरी है। वास्तुकार मित्र संजीवसिंह ने कुछ दिनों पहले नागौर स्थित बावड़ियों पर इस दृष्टि से कार्य किया है। वह कहते हैं, मरम्मत या जिर्णोद्धार भर ही ध्येय नहीं हो जरूरी यह भी है कि स्थान विषेष की संस्कृति और वास्तुकला का इससे कहीं हनन नहीं हो। यह सच है, वास्तु से ही तो किसी स्थान के मूल सौंदर्य का भान होता है।
बहरहाल, राजस्थान में पर्यटन आकर्षण में विविधता सबसे बड़ी विषेषता है। पर ‘पधारो म्हारे देष...’ की संस्कृति और पर्यटन समृद्धता के अनछूए पहलुओं के विपणन का यहां अभी भी अभाव है। मुझे लगता है, प्रदेष में पर्यटन उद्योग के विकास की ऐसी नीति पर विचार किया जाना जरूरी है जिससे देष मे नहीं बल्कि विेदषों में भी यहां के पर्यटन आकर्षण और संस्कृति का समुचित प्रचार-प्रसार हो। यह सही है, स्वतंत्रता से कुछ समय पहले ही यहां के राजाओं ने पर्यटन को एक आर्थिक साधन के रूप में अपनाते हुए अपने किले महलों के द्वार विदेषी पर्यटकों के लिए खोलने प्रारंभ कर दिए थे। पर आजादी के बाद किले-महलों की सार संभाल के भी टोटे हो गए। यह तो भला हो तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत का जिन्होंने हैरिटेज होटल का विचार दिया। इसी से किले महलों की धरोहर बच पाई और पर्यटन संस्कृति से इसका फिर से जुड़ाव हुआ। पर इस समय जो सबसे बड़ी जरूरत है वह यह है कि हमारी समृद्ध कलाओं, नृत्य, नाट्य, चित्रकला आदि के साथ ही ऐसे स्थल जो अभी पर्यटन मानचित्र पर अनदेखी के कारण नहीं आए हैं, उनके जरिए विकास के एक उपकरण के रूप में पर्यटन को अपनाया जाए।
यह गौर करने की बात है कि पर्यटन विपणन की कारगर रणनीति किसी प्रदेष ने अपनाई है तो वह केरल है। विष्व पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभरे केरल का पर्यटन उद्योग न केवल वहां की अर्थव्यवस्था का मूलाधार बन चुका है बल्कि वहां यह सर्वाधिक रोजगार प्रदान करने वाले उद्योग के रूप में भी उभर कर सामने आया है। पर विचारें, क्या है ऐसा केरल मे जो राजस्थान में नहीं है? समुद्र और बर्फ के अलावा सब-कुछ तो है यहां। तो फिर क्यों नहीं राजस्थान भी विष्व पर्यटन मानचित्र पर केरल की तरह उभरे। केरल-हरियाला स्वर्ग के नारे के साथ ही केरल पर्यटन विभाग ने अपनी वेबसाईट के जर्मनी व फ्रेंच संस्करण जारी कर विदेषी सैलानियों की आवष्यकता की पूर्ति की है। खाड़ी देषों में तो केरल के मानसून व वहां के आर्युवेद का इस कदर प्रचार किया गया कि वहां के अधिकांष पर्यटकों के लिए अब केरल ही सर्वाधिक पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है। 
राजस्थान में भी पर्यटन विपणन के प्रयास हो रहे हैं परन्तु उन प्रयासों का दायरा केरल की तरह आक्रामक नहीं रहा है। सोचें, यह वह प्रदेष है जिसके बारे में कर्नल टाॅड ने कभी कहा था-‘राजस्थान की तुलना में युनान के ऐपो का सौन्दर्य भी हल्का हो जाता है।‘ इस परिप्रेक्ष्य में राज्य की समृद्ध पर्यटन विरासत के अनछूए पहलुओं और वैविध्यता का प्रभावी प्रसार किए जाने की जरूरत है।  प्रदेष मे पर्यटन व होटल उद्योग के प्रोत्साहन के लिए जो कदम उठाए जाते हैं, उनका भी कमजोर पहलू यह है कि उनके बारे में जानकारी जरूरतमंद उद्यमियों व निजी क्षेत्र के संस्थानों तक पहुंचती ही नहीं है। इस समग्र परिपे्रक्ष्य में जरूरी यह है कि सैद्धान्तिक रूप में ही नहीं बल्कि व्यावहारिक रूप में पर्यटन की योजनाओं व नीतियाॅं का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जाए। इसी से राजस्थान आने वाले वर्षों में पर्यटन समृद्ध राज्य होगा। निष्चित ही तब पर्यटन से यहां होने वाली आय और रोजगार अवसर भी बढ़ेंगे, जिनकी कि आज सर्वाधिक आवष्यकता है।

Sunday, September 24, 2017

'दीठ रै पार' (दृष्टि से भी आगे)




कविताएं अंतस का आलाप है। बहुतेरी बार शब्द के भीतर बसे शब्द के पास भी वे ले जाती हैं। राजस्थानी मेरी मायड़ भाषा है। हाल ही में 'बोधि प्रकाशन' से राजस्थानी का नया कविता संग्रह 'दीठ रै पार' (दृष्टि से भी आगे) प्रकाशित हुआ है। 

इसमें पिछले एक दशक में लिखी कविताएं संग्रहित है। इससे पहले वर्ष 1994 में 'जी रैयो मिनख'  (जी रहा है मनुष्य)  और वर्ष 2012 में 'कविता देवै दीठ' (कविता दृष्टि देती है)  प्रकाशित हुए हैं।  

'दीठ रै पार' संग्रह का आवरण ख्यात कलाकार विनय शर्मा ने तैयार किया है। इस संग्रह की दो कविताएं—
मून
आतम है
मून।
मनगत
दीठ।
कदास
थूं-
बसतो रूं-रूं
मारग
पूग जावती आंख।



अंवेरी नीं छांट

आभो जोवै
बैंवती नदी
गड्डा कैवै
पाणी री कहाणी
रूंख झाड़ै पान
मगसो हुयोड़ो हरो खोलै
मांयरा पोत-
बिरखा हुई
पण
अंवेरी नीं ही छांट।

Sunday, July 16, 2017

श्रावणे पूजयेत शिवम्


चैत्र प्रतिपदा से प्रारंभ नव वर्ष का पांचवा महिना है श्रावण। पावस ऋतु! ऋग्वेद का एक श्लोक है, जिसमें आया है, ‘...वाचंपर्जन्यानिन्वितांप्रमण्डूकाअवादिषु।।’ माने वर्ष पर्यन्त जो जीव मौन व्रत धारण किए होते हैं, इस ऋतु में बोलना प्रारंभ कर देते हैं। ...तो कहें, मौन व्रत के बाद जीवों के नाद से साक्षात् का माह है श्रावण। जो नास्तिक हैं उनके मन में भी यह श्रावण आस्था का वास कराता है। भगवान शिव का प्रिय जो है यह मास! ...श्रावण से बहुत सारी कथाएं जुड़ी हैं। कहते हैं, महादेव को यह इसलिए अत्यधिक प्रिय है कि देवी सती ने दक्ष के यज्ञ में जब योग शक्ति से शरीर त्यागा तो उससे पहले हर जन्म में षिव को ही पाने का प्रण किया था। दूसरे जन्म में वह हिमाचल की पुत्री रूप में जन्मी। युवावस्था में हिमाचल-मैना की बेटी पार्वती ने इसी श्रावण माह में निराहार रहते कठोर तप किया। षिव प्रसन्न हुए और उनसे विवाह किया। बस तभी से यह समय षिव को सदा के लिए प्रिय हो गया। दूसरी कथा षिव के विष पान से जुड़ी है। कहते हैं इसी माह में समुद्र मंथन हुआ। मंथन से 14 प्रकार के तत्व निकले। बाकी सभी तत्व तो देवताओं और राक्षसों ने ग्रहण कर लिए पर हलाहल विष का पान कौन करे? सृष्टि की रक्षा के लिए षिव सारा विष पी गए। उन्होंने इसे कंठ में धारण किया। जहर के संताप से बचाने उन्हें गंगा जल अर्पित किया गया। बस तभी से श्रावण में षिव के विषेष जलाभिषेक की परम्परा भी जुड़ गई। षिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार, काषी और भी कहां से कहां से गंगाजल लिए कांवर यात्रा करते हैं लोगा। कहते हैं कभी कांधे पर कांवर लिए भगवान श्री राम ने भी सुल्तानगंज से जल  लिया और देवघर स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया।
वैदिक परम्परा में उद्घोष भी है, ‘श्रावणे पूजयेत शिवम् ’। त्रिगुण स्वामी हैं षिव। सत, रज और तम गुण भाव को जो प्राप्त करता है, वही है त्रिगुणातीत। जन्म-मरण से अपने भक्तों को मुक्त ही तो करते हैं षिव। इसीलिए श्रावण में षिव पूजन का अर्थ है, मन को साधना। यह मन ही मोक्ष और बंधन का सबसे बड़ा कारक है। कहते हैं, साधना की सबसे बड़ी बाधा चन्द्रमा है। इसी से चित्त अस्थिर रहता है। पर षिव ने अपने मस्तक पर चन्द्रमा को धारण किया हुआ है। सो जो षिव का पूजन करे, उसकी साधना पूर्ण हो जाए। जिसने षिव को साध लिया, समझिए मन को भी उसी ने साधा है। 
श्रावण मंे ही मरकंडू ऋषि के पुत्र मार्कण्डेय ने लम्बी आयु पाने के लिए घोर तप किया। काल के काल महाकाल प्रसन्न हुए और मार्कण्डेय ने मृत्यु को पराजित किया। श्रवण में कथा यह भी आती है कि श्रावण में षिव पृथ्वी पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए और वहां उनका स्वागत जलाभिषेक से हुआ। इसलिए श्रावण में षिव के जलाभिषेक का खास महत्व है। बिल्वाष्टकम में षिव पर चढ़ाए जाने वाले बेल पत्रों का रोचक वर्णन है। तीन पत्तियां एक साथ जुड़ी होती है माने षिव के तीन रूपों का ही उनमें वास है-सृजन, पालन और संहार। तीन गुणों की भी यह द्योतक है-सत, रज और तम। तीन ध्वनियों अ,उ,म् से उत्पन्न एक नाद ऊॅं की भी यह द्योतक है और त्रिपुरारी षिव भी तो त्रिनेत्र वाले त्रिषुल धारी हैं। स्वयं वेद स्वरूप हैं षिव। इसीलिए तो कहा गया है, ‘वेदः षिवः, षिवः वेदः’ माने वेद ही षिव है और षिव ही वेद है। 
भगवान षिव के बारे में जब भी विचारता हूं, मन त्वरित उनकी अर्चना को ही उद्यत हो उठता है। ऐसे ही हैं भोले भंडारी। याद है, स्वामी श्री रामसुखदासजी षिव के भस्मलेपन पर बड़ी रोचक कथा सुनाया करते थे। कहते, एक बार षिव कहीं जा रहे थे। देखा कुछ लोग एक शव को ‘राम नाम सत है’ का नाद करते हुए श्मषान ले जा रहे थे। षिव को लगा, अरे वाह! इस शव में राम का वास है। भोले भंडारी शवयात्रा के साथ हो लिए। श्मषान पहुंचे तो देखा, लोगों ने शव दाह किया। कुछ समय वहां रूके और फिर सब अपने-अपने घर चल दिए। षिव वहीं रूक गए। पूरी तरह से जब मुर्दा जल गया तो षिव ने सोचा, इसमें ही राम बसे हुए हैं सो उन्होंने जले हुए शव की भस्म का लेपन कर लिया। बस तभी से षिव भस्म रमाने वाले हो गए। पंचाक्षर स्त्रोत है, ‘नागेन्द्रहराय त्रिलोचनाय, मस्मांगरागाय महेष्वराय।’
आईए, षिव के प्रिय मास श्रावण में हम भी षिव की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करें। जल्द प्रसन्न होने वाले देवों के देव हैं महादेव। आषुतोष। काल के भी काल-महाकाल। निपट भोले-भोलेनाथ। रुद्रह्योपनिषद् में षिव के बारे में कहा गया है कि सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित है और सभी देवता रुद्र की आत्मा है। इसीलिए कहा गया है, ‘रुतम्-दुःखम्,द्रावयति-नाषयतीतिरुद्रः।’ यानी भगवान षिव सभी दुखों को नष्ट कर देते हैं। श्रावण में षिव की अर्चना करेंगे तो धरित्रि पर भी सभी दुःखों का शमन होगा। आईए हम षिव के बहाने अपने आपको साधें। चित्त की अस्थिरता को साधने का ही तो पावन पर्व है श्रावण मास।