Friday, May 31, 2013

शब्द संवेदना का दृश्य रूपान्तरण

कालिदास हमारे सांस्कृतिक वैभव के अनूठे चितेरे हैं। उनके लिखे में कलाओं के सौन्दर्यबोध की अन्तःसलिला सहज अभिव्यंजित हुई है। वन, प्रकृति के साथ नगर, प्रासादों के षिल्प-स्थापत्य का कालिदास ने अपने लिखे में अद्भुत चितराम ही तो किया है। लिखे में कला सौन्दर्य के उल्लसित भाव वह कुछ इस कदर उडेलते हैं कि बांचते हुए सब कुछ अनायास जैसे दृष्यमय हो जाता है। ‘मेघदूत’ को ही लें। प्रकृति प्रत्यय मेघ के जरिए प्रेम संदेष के साथ ही विरह वेदना की जो अभिव्यक्ति कालिदास ने इसमें की है, वह अनुपम है। संस्कृत छन्दों का अद्भुत लय-लालित्य। विरह वेदना का सांगीतिक आस्वाद। मुझे लगता है, कला और काव्य की समग्र पूर्णता कहीं है तो वह ‘मेघदूत’ में ही है। 
 ख्यात कलाकार कन्हैयालाल वर्मा ने इधर ‘मेघदूत’ को अपने उकेरे चित्रों में गहरे से जिया है। कालिदास रचित श्लोकों के सौन्दर्य में निहित भावों में जाते उन्होंने यक्ष की विरह वेदना, अलकापुरी के स्थापत्य को रंगो और रेखाओं से जीवंत किया है। रेखाआंे के गत्यात्मक प्रवाह में उन्होंने रंगो को घोलते श्रृंगार रस को जो चित्रात्मकता प्रदान की है वह अपूर्व है। 
‘मेघदूत’ का रम्य काव्य यूं भी आरंभ से ही कलाओं की प्रेरणा स्त्रोत रहा है। मेघदूत की कथा अलकापुरी के महाराज कुबेर की सेवा में रहने वाले यक्ष से जुड़ी है। कार्य दोष के कारण एक वर्ष के लिए उसे अपनी प्रियतमा से अलग रहना पड़ता है। रामगिरी पर्वत पर बिछोह काटते यक्ष की आषाढ़ माह में घुमड़ने वाले बादलों से विरह वेदना औचक बढ़ जाती है। वह मेघ से अपनी प्रियतमा को संदेश भिजवाता है। मेघ को दिया संदेश ही ‘मेघदूत’ की कथा का मूल है। कथा में आए अलकापुरी के महलों के स्थापत्य सौन्दर्य, भगवान शिव के भालचन्द्र की चांदनी, उमड़ते-घुमड़ते बादलों, हवाओं की उड़ान, पपीहे के गान के साथ ही कालिदास अभिव्यंजित तमाम प्रसंगों को कन्हैयालाल वर्मा ने अपने चित्रों में सांगोपांग स्वर दिया है। इस महाकाव्य को यू ंतो उन्होंने पूरा का पूरा ही अपने चित्रों में उकेरा है परन्तु उनके उकेरे कुछेक चित्र आंखों में बसते हैं। मसलन एक चित्र है जिसमें मेघ से की गयी यक्ष की अनुनय-विनय में कृषिक बालाओं के उनके सत्कार और खेतों में वर्षा करके प्रियतमा की ओर बढ़ जाने का आह्वान है। अलंकृत मेघों के वृत्त के पाश्र्व का नीला-काला रंग और उसके अंदर कृषक बालाओं का मनोहारी चितराम।  उड़ते पखेरू और बरसते जलज! धरित्री का क्रोड। ऐसा ही एक और चित्र है जिसमें चातक पक्षी के चांेच ऊपर करके पानी की लेती बूंदों और मेघों की गर्जना से डकर सहचरियों से आंलिगनबद्ध होते पुरूषों को अभिव्यंजित किया गया है। चित्र नहीं चित्र कोलाज। रंग-रेखाओं की रूप गोठ। चित्र और भी हैं। प्रदोषकाल में भगवान आशुतोष की भव्य आरती, घनघोर अंधेरे में बिजली रूपी रेखा की चमक, पुष्प बरसाते मेघ, नटेश के अट्टहास की रूप व्यंजना, शिव-पार्वती विचरण, यक्ष के वियोग में उनींदी पृथ्वी पर लेटी उसकी प्रियतमा। इन सबमें कन्हैयाल वर्मा ने कालिदास के श्लोकों के सौन्दर्य का अद्भुत चित्र रूपान्तरण किया है। ऐसा करते वह यक्ष की विरह वेदना में निहित संवेदना के मर्म को भी गहरे से छुआते हैं। 
सच! वर्मा कालिदास लिखित सौन्दर्य के सत्यान्वेषक हैं। चित्रांे में उन्होंने कालिदास लिखित सांस्कृतिक वैभव को ठौर-ठौर उद्घाटित ही नहीं किया है बल्कि रंगीय योजना, आकार संयोजन, प्रकाश पुंजों, छाया प्रभाव और कोण सज्जा में गहरे से जिया है। कालिदास कला अंर्तसंबंधों के संवाहक है। उनके लिखे शब्द दर शब्द को चित्रों में उभारते कन्हैयाला वर्मा ने इसीलिए तो रंग-रेखाओं में संगीत के सुरों की अनुभूति करायी है। भाव-भंगिमों नृत्य रस को भी जीवंत किया है। मुझे लगता है, कालिदास ने शब्द सौन्दर्य की अद्भुत कला सर्जना की है तो कन्हैयालाल वर्मा ने उस सौन्दर्य को अपने चित्रों से संस्कारित किया है।


Saturday, May 25, 2013

नृत्य छवि का सार्वभौम


नद् धातु से निस्पन्न है नाद। माने अव्यक्त शब्द। उत्सवधर्मिता का नाद आखिर जीवन में संगीत, नृत्य, नाट्य, चित्र आदि कलाओं से ही तो है। कल की ही बात है। श्रुतिमंडल की ओर से आयेाजित आठवे रघु सिन्हा स्मृति समारोह में सोनल मानसिंह की नृत्य प्रस्तुति हुई। सुबह समाचार पत्रो के आस्वाद में नृत्यमय देवी रूपों की उनकी प्रस्तुति का ही गुणगान था। पर सच में क्या सोनल मानसिंह ने अपनी इस प्रस्तुति में नृत्य किया? कथासृत्रों में नृत्य सरीखा अहसास कराना और किसी कथा को नृत्य में जीना दोनों अलग-अलग है। इधर हो यही रहा है। भले उस प्रस्तुति को सोनल मानसिंह की नृत्य प्रस्तुति कहा जाए परन्तु नृत्य का सर्वांग वहां कहां है! हां, नृत्य के भीतर की भंगिमाएं वहां है। भाव है परन्तु देह की गति, लोच कहां से आए! और नृत्य तो है ही देह से देह की गत्यात्मक यात्रा। माने नृत्य करते नृत्यंागना या नर्तक खुद कहीं नहीं होता, उसके भीतर की तमाम सर्जना देह में रूपान्तरित हो जाती है। 
बहरहाल, एक वय के बाद देह की थिरकन मंद पड़ जाती है। नृत्य की मति होती है परन्तु गति कहां से आए! और गति के बगैर जोश नहीं होता। बगैर इसके नृत्य का होना न होना एक ही है। इधर हो यही रहा है। सोनलजी की ही तरह अधिक वय की अधिकांश नृत्यांगनाएं नृत्य के नाम पर कथाओं की नाट्य प्रस्तुतियां कर रहीं है। कोई कहे हमने वहां भरपुर रस पाया तो रस तो नाट्य में भी होता ही है ना! नृत्य क्या है? मानवीय अभिव्यक्तियों का गत्यात्मक रसमय प्रदर्शन। सार्वभौम कला है यह। ऐसी जिसे देखते हुए भी अंग प्रत्यंग औचक थिरकने लगते हैं। देह की सुंदरतम अभिव्यक्ति। एक प्रकार का उत्सव। देह से देह की यात्रा का उत्सव। भले नृत्य में कथा का रूपक कुछ भी बने परन्तु भीतर का अरूप भी सज-धज कर इसमें देह से प्रकट हो ही जाता है। 
सोचता हू, देह से परे क्या नृत्य हो सकता है! फिर क्यों कर हो ऐसा प्रयास। सोनल मानसिंह के नृत्य का आरंभ से ही कायल रहा हूं। वह नृत्य में अंग-प्रत्यंग के साथ सदा ही भावों का अनूठा रस बिखेरती रही है परन्तु इधर बतौर नृत्य जो सामुहिक प्रस्तुति वह करती हैं, उसमें कथा का ही उत्स होता है, नृत्य का नहीं। प्रस्तुति का मोह ही है उनसे यह सब करवाता होगा परन्तु नृत्य आस्वादक मन उनकी इस सर्जना से कहां संतुष्ट हो पाता है। नृत्य का मायना आखिर भाव भंगिमाओं का प्रदर्शन ही तो नहीं है, देह से उनको जीना भी है।  
बहरहाल, संगीत, नृत्य, नाट्य, चित्रकला, छायांकन को मैं ‘रंग नाद’ प्रस्तावित करता हूं। रंग के साथ नाद जरूरी है। नृत्य में देह साथ नहीं दे तो फिर वहां नाद तो होगा परन्तु रंग गायब होगा। और नाद तभी अंतर्मन को भाता है जब उसमें रंग माने उत्सवधर्मिता का उजास हो। बाहर का ही नहीं अंदर का नाद भी उससे ही बजता है। वही तो है रंग-नाद।  अंर्तध्वनि का प्रतीक। यह बजाया नहीं जाता फिर भी परमानंद रूप में बज पड़ता है। सधे हुए वाद्य वृंद की भांति। ...तो नृत्य में गत्यात्मकता होगी और देह का गान होता तभी ना वह बजेगा! रंग-नाद का मूल स्त्रोत आखिर भीतर की हमारी कला आस्वादक चेतना ही तो है! यह चेतना ही अंतर के आनंद की अनुभूति कराती है। शब्द और अर्थ भी कलाओं की हमारी इस रसानुभूति के ही अधीन हैं। इसी से पूर्व का विसृजन हो नवीन का निर्माण होता है। नृत्य कला में नवीन का निर्माण नए कलाकारों से होगा। उनकी नृत्य प्रस्तुतियों से होगा। कथाओं की भाव भंगिमाओं से नहीं। सोनलजी नृत्य कला की देश की विरल प्रतिभा है। क्या ही अच्छा हो, अपने जैसी ही विरल नृत्य प्रतिभाओं का वह संभावनाओं का खुला आकाश रचे। 

Friday, May 17, 2013

नाट्यकला में समय संवेदना


नाट्य वेदों से उपजी कला है। ऋग्वेद के सूत्रों में आए उर्वशी और पुरूरवा के संवाद इसी के तो गवाह है! भरतमुनि रचित नाट्यशास्त्र में आया भी तो है,  ऋग्वेद से कथोपकथन, सामवेद से गान, यजुर्वेद से अभिनय और अथर्ववेद से रस लेकर ही नाटक का निर्माण हुआ। संगीत, नृत्य, चित्रकला आदि तमाम कलाओं का कहीं मेल है तो वह नाट्यकला में ही है।
बहरहाल, देश में नाट्य की परम्परा निरंतर विकसित होती रही है परन्तु एक दौर के बाद हिन्दी रंगमंच जड़ता का शिकार भी हुआ है। कहीं किसी एक नाटक का सफलतम प्रदर्शन हो जाता है तो नाट्य निर्देशक उसी नाटक की प्रस्तुतियों के लिए टूट पड़ते हैं। ‘अंधायुग’, ‘अंधेर नगरी’, ‘आषाढ का एक दिन’, ‘खामोश अदालत जारी है’ से आगे अभी भी हिन्दी रंगमंच कहां बढ़ पाया है। हालांकि जयपुर में नाट्य मंचन की परम्परा खासी समृद्ध है परन्तु जब कभी नाटक देखने जाता हूं, नाटक देखने आने वाले वही चिर-परिचित चेहरे दिखाई पड़ते हैं। माने एक विशेष वर्ग से इतर जयपुर का नाटक भी दर्शक जुटा नहीं पाया है।  ऐसे में रवीन्द्र रंगमंच पर नाटककार अर्जुनदेव चारण के नाटक ‘जमलीला’ के मंचन ने इधर मन में कुछ आश जरूर जगायी है। रंगमंच के बिगसाव की बहुतेरी संभावनाओं को उनके नाटक देखते महसूस किया। लगा, दर्शकीय लिहाज से कुछ नया चाहें तो हो सकता है।
अर्जुनदेव चारण मूलतः कवि हैं। पर नाटककार के साथ वह गहरी सूझ के नाट्य निर्देशक भी हैं।  ‘जमलीला’ मंचन वाले दिन दूरभाष पर उन्होंने आग्रह कर उसे देखने का न्योता दिया। नाटक की रिहर्सल के दौरान उनके साथ ही बैठकर नाटक के कुछ अंश देखे तो लगा, रंगकर्म को वह गहरे से जीते हैं। ‘जमलीला’ में उन्होंनंे दर्शकीय लिहाज से नाट्य संप्रेषण के सधे प्रयोग किए हैं। मसलन इसमें कथा में यमलोक का रूपक रचते वह आधुनिक समय की विद्रुपताओं, विषमताओं पर हास्य मिश्रित करारा व्यंग्य करते है। नाटक के दृश्य देखते जेहन में सवाल उभरते हैं, लोकतंत्र में सत्ता की जवाबदेही जनता की है तो फिर गलत चुनाव के लिए दोष तंत्र को क्यों? पर सवाल यह भी है कि प्रजातंत्र में सही चुनाव के लिए क्या आम जन की सोच स्वतंत्र है? प्रश्न और भी हैं। उनके पार्श्व में बुने घटनाक्रम में दृश्य दर दृश्य नाटक बहुतेरे स्तरों पर उत्तेजित करता बहुत कुछ सोचने को विवश करता है। बकौल अर्जुनदेव उनका यह नाटक ‘भूतों के द्वारा कही गयी मानवीय कथा है।’ अर्जुनदेवजी ने इसमें भूतों के सरदार, यमराज, चित्रगुप्त, विष्णु, नारद आदि पात्रों के जरिए वर्तमान विद्रुपताओं,  व्यवस्था प्रसूत भ्रष्टाचार, बेईमानियों का सांगोपांग चितराम किया है। 
नाट्य के दृश्य आस्वाद करते अनुभूत करता हूं, नाट्य चिंतन और नाट्य प्रदर्शन में अर्जुनजी का गहरा हस्तक्षेप है। ‘जमलीला’ की कथा बतियाते वह पात्रों की संवाद अदायगी और भावाभिनय को भी बारीकी से जैसे खंगाल रहे थे। नाटक में दर्शकीय संप्रेषण के उन्होंने महत्वपूर्ण सूत्र तलाशे हैं। ऐसे जिनमें मिट्टी की सौंधी महक हैं। इस महक को नाट्य के दृश्यों, पात्रों द्वारा बोले गये राजस्थानी-हिन्दी संवादों में गहरे से अनुभूत किया जा सकता है। नाट्य आस्वाद करते लगता यह भी है कि हम अपने परिवेश से कहीं जुदा नहीं है। नाटक नहीं, बल्कि आस-पास के किसी दैनिन्दिनी घटनाक्रम से हम रू-ब-रू हो रहे हैं। अर्जुनदेवजी को मंचीय व्याकरण की भी गहरी समझ है। इसीलिए यमलोक के रूपक में वह नाटक की कलात्मकता के साथ वैचारिक भाष्य के साथ आधुनिकता के सरोकारों का सहज रूपान्तरण करते हैं। 
बहरहाल, ‘जमलीला’ के मंचीय दृश्यों का आस्वाद करते ब.व. कारन्त का कहा औचक ही याद आता है, ‘नाटक सच्चाई की खोज है। उसका अनुसंधान है।’ सच ही तो है! ‘जमलीला’ के बहाने अर्जुनदेवजी ने लोकतंत्र, जनता, चुनाव के बहाने जीवनमूल्यों मंे तेजी से आ रहे बदलावों का अपने तई अनुसंधान किया है। किसी नाटककार की सांस्कृतिक रचना प्रक्रिया आखिर यही तो है! 

"डेली न्यूज़" में प्रति सप्ताह प्रकाशित  लेखक के स्तम्भ "कला तट" में इसे आप यहाँ देखें-
http://dailynewsnetwork.epapr.in/c/1093001

Friday, May 10, 2013

संस्कारित सुरों के गान का बिछोह



संगीत माने वह ध्वनि जो रस की सृष्टि करे। स्वर और लय की कला ही तो है संगीत। नाद के चार भाग हैं-परा, पश्यन्ती, मध्यमा और वैखरी। ध्वनि की तरंग ही तो है नाद। सुनते हैं तो मन करता है इसी से जुड़ें।... और धु्रवपद तो नाद ब्रह्म है। आध्यात्मिकता का गान। सुनते हुए असार संसार का रहस्य जैसे समझ आने लगता है। कल की ही बात लगती है, उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर को साक्षात् गाते हुए जब सुना था तो लगा संगीत के उजास को गहरे से अनुभूत कर रहा हूं। अब जब वह नहीं है, नाद ब्रह्म के उस महान उपासक के गान की यादें ही मन में घर कर रही है। मन में गहरा अवसाद भी है। इस बात का कि पहले रूद्रवीणा वादक असद अली खां साहब, उसके बाद रहीम फहीमुद्दीन डागर और अब उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर... धु्रवपद का जैसे पूरा एक युग देखते ही देखते हमारी आंखों से ओझल हो रहा है। 
सोचता हूं, यह डागर घराना ही है जिसने धु्रवपद की परम्परा का बिगसाव ही नहीं किया बल्कि उसे अपने तई सहेजा और निरंतर संरक्षण भी किया। कहीं पढ़ा हुआ मन में कौंध रहा है। डागर माने पथ। और डागर वाणी यानी पथ को प्रदर्शित करने वाली वाणी।...तो इस अर्थ में डागर घराने ने धु्रवपद का देश में पथ ही तो प्रदर्शित किया है। नाद की रहस्यमयी महिमा धु्रवपद में ही है। उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर की तीनों सप्तकों से युक्त लयकारी का गान विभोर करता था। वह गाते तो लगता संगीत जैसे बज नहीं रहा, जैसे रचा जा रहा है। शब्दों के मौन में वह जैसे किसी और को नहीं अपने आपको ही संबोधित करते। इसीलिए उनका गान किसी और के लिए नहीं स्वयं अपने लिए ही होता था। मुझे लगता है, उनका गान संगीत की आध्यात्मिकता का गान है। कभी रूसी कवि अलेक्जेंडर ब्लोक ने कहा था, ‘संगीत ने संसार को रचा है।’ सोचें जरा कि संगीत के स्वर और लय यदि जीवन में नहीं हो तो क्या इस संसार की कल्पना की जा सकती है!
बहरहाल, उस्ताद जिया फरीदुद्दीन का धु्रवपद गान सुरों का भव्य लोक निर्मित करता था। ऐसा स्थापत्य जिसमें सौन्दर्य ध्वनित होता था। मौन जहां गुंजरित होता था। शब्दों का उजास जहां अनुठा भावलोक निर्मित करता था। सच! उनका गान गंभीर, उज्ज्वल गान था। समय को अतिक्रमित करता। निस्संग। विराट स्पेस रचता। घराने में आबद्ध परन्तु उसकी बढ़त करता। सुरों को संस्कारित करता। गमक का तो उनका कोई जवाब ही नहीं था, भले वह कम गाते थे परन्तु स्वरों का विशिस्ट निभाव और शब्दों का  गंभीरता से उचारण अद्भुत था! गान  की हमारी परम्परा का पोषण करता हुआ। उसे आगे बढ़ाता हुआ। अनन्त का रूपक। नाद ब्रहम का गान। एकान्त का आलाप। उनका धु्रवपद संगीत भर नहीं था बल्कि ज्ञान का संग्रह है। वह जो गाते जीवन की अद्भुत सुर साधना ही तो थी। 
देश में युवापीढ़ी को शास्त्रीय संगीत की हमारी जड़ों से जोड़ने का बड़ा कार्य इस समय स्पीक मैके संस्था द्वारा किया जा रहा है। बहुतों को यह जानकर हैरत हो सकती है कि इस संस्था के संस्थापक प्रोफेसर किरण सेठ नें कभी न्यूयार्क में उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर का गान सुनकर ही इस संस्था को स्थापित करने का निर्णय अपने मन में लिया था। यह तब की बात है जब सेठ आईआईटी खड़कपुर से शिक्षा प्राप्त कर आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। न्यूयार्क में उन्होंने उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर का गान सुना और बस वहीं से वह शास्त्रीय संगीत में इस कदर रमे कि 1979 में बाकायदा युवाओं को अपनी ही तरह शास्त्रीय संगीत से जोड़ने के लिए ‘सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड क्ल्चर अमगस्ट यूथ (स्पीक मैके) की स्थापना कर डाली थी। आज यह संस्था देश-विदेश में शास्त्रीय संगीत की हमारी जड़ों को सींचने का महत्ती कार्य ही तो कर रही है।
बहरहाल, उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर ने संगीत की शिक्षा अपने पिता उस्ताद जियाउद्दीन खां साहब से प्राप्त की थी। पिता से धु्रवपद और वीणा वादन में प्रवीण होने के बाद उन्होंने धु्रवपद की अपनी विरासत का विस्तार करते बेहतरीन शिष्य तैयार किए। गुंदेचा बंधु, ऋत्विक सान्याल, उदय भावलकर उन्हीें के शिष्य हैं।

Friday, May 3, 2013

सौन्दर्यान्वेषण करती कलाकृतियां


कालिदास कला सौन्दर्य के महाकवि हैं। उनकी काव्य उपमाओं पर जाएं तो लगेगा वहां प्रकृति और जीवन के विविध रूपो की एकरूपता है। सौन्दर्य और प्रेम का गहरा द्वन्द उनके लिखे में है परन्तु यह ऐसा है जिसे भाषा भर से ही नहीं बांचा जा सकता। संवेदना के गहन आकाश में उसे देखा जा सकता है। शब्द-शब्द चित्र जो वहां है!  महाकवि का तमाम लिखा दृश्यमय है। इसीलिए तो उनके काव्य से प्रेरणा पा चित्रकारों ने सदा ही अपने को सिरजा है। जवाहर कला केन्द्र में  पिछले दिनों कवि, चित्रकार पूर्ण चन्द्र किशन के चित्रों का जब आस्वाद किया तो लगा कालिदास की काव्य कहन कला को वह कैनवस पर रूपान्तरित करते हैं। प्रेम और सौन्दर्य को उनके रंग और रेखाओ में गंहरे से अनुभूत किया जा सकता है। यह बात अलग है कि इधर उन्होंने सामयिक संदर्भों को सहेजते बहुत कुछ अलग भी बनाया है। इन सामयिक संदर्भों में गोधरा कांड है, नारी उत्पीड़न है और तमाम वह सब है जिनसे उनका कला मन उद्वेलित होता रहा है परन्तु महत्वपूर्ण यह है कि तमाम इन सबमें भी भावात्मकता और रंग-रेखाओं की मूर्त-अमूर्त शास्त्रीयता है। 
बहरहाल, पूर्णचन्द्र किषन के चित्रों, उनके बनाए स्कल्पचर देखते यह अहसास भी होता है कि उनकी कला निर्मितियां में सांगीतिकता के साथ काव्य संवेदना के गहरे मर्म है। इसीलिए कईं चित्रों में रंगो की बरती उनकी भाषा सहज बांची जा सकती है। माने वहां रेखाओं से सृजित आकृतियां है परन्तु यह नहीं भी होती तो चित्रों का अर्थ स्पष्ट समझ आता है। धूसरित रंगों में रेखाओं की वह अद्भुत लय जो अंवेरते हैं! लाल, पीले रंगों के धब्बे आकृतियों में हैं परन्तु  वहां अनुभूतियों, स्वपन्न और यथार्थ का गजब का मेल है। उनकी कलाकृतियों का अजन्ता की कला के साथ ही समृद्ध भारतीय षिल्प और मूर्तिकला के साथ ही लोक कलाओं से गजब का नाता लगता है।  कालिदास, भवभूति सरीखे संस्कृत महाकवियों की अनुगूंज तो हर ओर, हर छोर उनकी कलाकृतियो ंमें है ही। इसीलिए मेघदूत, रघुवंश के कथा प्रसंगों से प्रेरणा ले उनका कैनवस बहुतेरे दृश्यों में जीवंत होता हमसे जैसे संवाद भी करता है। कहूं, संस्कृत महाकाव्यों के छंदों की स्मृतियां उनकी कलाकृतियों में रची-बसी हैं तो सौन्दर्य और उदात्त प्रेम की मधुर अर्थध्वनियां भी वहां है। पूर्णचन्द्र किषन के चित्रों का आस्वाद करते परम्परा पोषण के अंतर्गत राजा रवि वर्मा याद आते हैं, महादेवी का स्मरण होता है और पौराणिक, सांस्कृतिक आख्यान भी आंखों के समक्ष औचक ही तैरते हैं परन्तु महत्वपूर्ण यह है कि इनसबमें स्वयं उनकी आधुनिक दीठ और मौलिकता है। माने वह हमारी संस्कृति और परम्पराओं को कला में जीते तो हैं परन्तु उन्हें अपने तई समय के साथ रंग-रेखाओं से संस्कारित भी करते हैं। सौन्दयात्मक गुणों से लबरेज उनके चित्रों में लयबद्ध रेखाओं का गत्यात्मक प्रवाह है। रंगाकंन के साथ रेखांकन भी भावदर्षी, सजीव है। कहें, उनकी कलाकृतियों में स्वयं उनके प्रकट हुए आंतरिक विचारों को पढ़ा जा सकता है।
दृष्य कला का आधार क्या है? रंग-रेखा, सतह ही तो है! इनका तादात्म्य यदि सजग, सचेत रहकर कलाकार करे तो भावपूर्ण चित्रसृष्टि स्वयमेव ही हो जाती है। पूर्णचन्द्र किषन यही करते हैं। बहुरंगी कला दृष्टि मंे वह बीते हुए सौन्दर्य के प्रति अपार आस्था जताते कलाकृतियों में अपने को ही रचते हैं। हर बार। बार-बार। पूर्वगामी कलाकारों का उन्होंने अपनी कलाकृतियांे में शास्त्रबद्ध अनुकरण आधुनिता के आग्रह के साथ किया है। उनकी कला बहुपढि़त भावना से उपजी चैतन्य की कला है। इसीलिए वह जो बनाते हैं वह भावस्पर्षी है। उनकी कलाकृतियां को देखते गौर करेंगे तो पाएंगे-आकृतियां हैं तो वह मन को सुकून देती हुई है और अर्धमूर्ताकार भी है तो उनमें कहीं कोई कथा, सामयिक संदर्भ, आख्यान ध्वनित हो रहा है। कलाकृतियों से रू-ब-रू होते औचक यह भी लगता है, उनकी कला सौन्दर्य का गहन अन्वेषण है।

Friday, April 26, 2013

सौन्दर्य की अर्थ अभिव्यंजना


छायांकन वह कला है जिसमें प्रकृति प्रदत्त चीजों को ज्यों का त्यों ही प्रस्तुत ही नहीं किया जाता बल्कि प्रकृति के प्रस्तुत गुणों में से उकेरे जाने वाली विषय-वस्तु की एक प्रकार से अन्विति की जाती है। कहूं, विषय में निहित आंतरिक सौन्दर्य, सौन्दर्य के किसी अंश को अनुभूत करते कैमरे की तीसरी आंख से उसे छायाकार परोटता है।  ऐसा करते वह क्षण में परिवर्तित घटना की गति को पकड़ते यथार्थ का अर्थान्वेषण ही तो करता है!  
बहरहाल, बतौर अतिथि सम्पादक ललित कला अकादेमी की पत्रिका ‘समकालीन कला’ के लिए जब देष के ख्यातनाम कलाकारों की कलाकृतियों के छायांकन की तलाष कर रहा था, दिनेषकुमार ने छायाचित्रों के चयन में बेहद मदद भी की। तभी आग्रहवष उनके छायाचित्रों के भव में भी गया। लगा, उनके छायाचित्रों में रंगों और प्रकाश का सधा प्रयोग आकृतियों का अनूठा टैक्सचर निर्मित करता है। किसी कलाकृति की मानिंद। ऐसे में कैमरा जो दृश्य लेता है, एक प्रकार से संवेदना की उनकी आंख उसे फिर से गढती है। दृश्य की अनंत संभावनाओं में जाते वह उसके किसी एक हिस्से को पकड़ते उस पर कैमरे को फोकश करते हैं। ऐसा करते वह वहां उभरी छाया और प्रकाश की अपने तई कैमरे से अनूठी अर्थ अभिव्यंजना भी करते हैं। चट्टानों, शिलाओं और पत्थरों की प्रकृतिप्रदत्त संरचनाओं के शिल्पायन पर जाते वह वहां फैले प्रकाश और छाया को अपने कैमरे से पकड़ यथार्थ मंे जो दिख रहा है उससे भिन्न कलात्मक सौन्दर्य दिखाते हैं। ऐसा करते बहुतेरी बार चट्टान या पहाड़ के किसी कोने, पत्थर में छाया-प्रकाश से जो टैक्सचर निर्मित होता है-उसकी सूक्ष्म सौन्दर्य व्यंजना से वह देखने वालों को रू-ब-रू कराते हैं। दिनेश के ऐसे ही छाया-चित्रों से गुजरते यह अहसास भी बार-बार होता है कि हम अतीत के किसी कला काल मंे प्रवेश कर गए हैं। इस काल में गुफा और शैल चित्रों के अनूठे दृश्य चितराम अनायास उभरते प्रतीत होते सभ्यता और संस्कृति की हमारी संवेदना को जैसे स्पर्श करते हैं। अंधेरी गुफा, गुफा में कहीं से छनता आता प्रकाश और झिल्लीनुमा उभरती संरचना में रेत के रेगिस्तान के पद्चिन्हों की आहट सरीखी भी कुछ होती है। माने वहां जो दृश्य है, उससे बहुतेरे दूसरे दृश्यों की स्मृतियों से भी औचक अपनापा होता है।
दिनेश दृश्य में भी किसी एक आयाम को केन्द्र में रखते उसके संपूर्ण रहस्य को आंखों के समक्ष जैसे खोलते हैं। मसलन उनके एक छाया-चित्र में स्त्री-पुरूष आकृतियों की छाया है। विपरीत प्रकाश में लिए इस छायाचित्र में स्त्री-पुरूष साथ-साथ जा रहे हैं। आप उनके पीछे हैं, अंधेरे में परछाई भर उभरती है, बाकी सब में प्रकाश है। यहां आकृतियों पर पड़ते प्रकाश के बिम्ब में धुंधलाती देहों के साये कुछ नहीं कहते हुए भी बहुत कुछ कहते हैं। छायाचित्र में अब जबकि डिजिटल कैमरे में सब कुछ आॅटोमेटिक होता है, यू देखा जाए तो करने को कुछ नहीं होता। दृश्य को कैमरा जैसा चाहे आपके समक्ष रख सकता है परन्तु व्यक्तियों, प्रकृति, चीजों में प्रकाश के साथ होते परिवर्तनों को आप कैसे लेते हैं, कैसे किसी दृश्य में संवेदना की तलाश करते हैं-यह तो आपके पास की कला दीठ से ही आपको मिल सकती है। दिनेश के पास इस कला दीठ की कोई कमी नहीं है, इसीलिए वह यथार्थ में जो दिख रहा है, उसके भीतर निहित कला आयामों को गहरे से अपने कैमरे से छूते है। 
मुझे लगता है, प्रकृति और चीजों को उसके सर्वोत्तम रूप में पकड़ भीतर के अपने कलाकार से उसे जीवंत करते हैं दिनेश के छायाचित्र। उनके चित्रों का आस्वाद करते ही बहुत कुछ लिख गया हूं परन्तु छायाकार जो अभिव्यक्ति करता उसे सच में क्या व्यक्त किया जा सकता है! 


Friday, April 19, 2013

संवेदना संचार की संवाहक कलाएं


कलाओं पर काल का वश नहीं है। कहने में यह बात कुछ विरोधाभाश  लिए हो सकती है कि आज जो समकालीन है कल वह क्या इतिहास  नहीं होना है! परन्तु यहां गौर करने की बात यह है कि कलाओं की अन्तर्निहित शक्ति उसका काल नहीं बल्कि उसके सर्जन का दृष्टिकोण तथा चीजों और विचारों के पीछे की मौलिक दृष्टि होती है।भले ही काल विशेष  के बाद किसी कलाकृति का संदर्भ बदल जाए परन्तु उसमें निहित विचार और दृष्टिकोण की स्थापना सदा अपना अस्तित्व बचाए रखती है।
कहूं, व्यक्ति में संवेदनाओं का संचार कलाएं ही कराती हैं। संवेदनाएं यदि छीजती है तो इसका एक अर्थ यह भी है कि हमारा कला-बोध शून्य है। 
भारतीय दृष्टि जीवन में  सृजन से ही तो जुड़ रही है। वहां जीवन की समग्रता पर वहां विचारा गया है। जाहिर सी बात है, कला के परिप्रेक्ष्य में उसमे संगीत है, नृत्य है, चित्रकला है और तमाम प्रकार की दूसरी कलाएं भी सम्मिलित हैं। भरत मुनि के नाट्यषास्त्र का नाम भले नाटक से संबद्ध हो परन्तु उसमें सभी कलाओं के अर्न्तसंबंधों की परिणति में हर कला की अपनी स्वायत्ता है। और यह कलाएं ही हैं जो जीवन के अव्यक्त को व्यक्त करती हैं। जो व्यक्ति में संवेदना को जीवित रखती है। इसीलिए मानव मूल्यों के लिए जीवन में कलाओं का होना जरूरी समझा गया है। शास्त्रों में तो इसीलिए बगैर कलाओ ंके मनुष्य को पषुतुल्य समझा गया है।
बहरहाल, संगीत को ही लें। आलाप के अंतर्गत राग का हल्के हल्के विस्तार होता है। इस विस्तार में ही पूरा एक भाव लोक तैयार होता है। ठीक ऐसे ही रंगमंच के साथ है। वहां किसी पात्र सें संबंधित दृष्य में विस्तार होने के बाद ही अगला दृष्य मंचित होता है। नृत्य में दृष्टि, हाव-भाव आदि की भंगिमाएं ही उसका विस्तार करती है। यही बात चित्रकला के साथ भी है। रंग और रेखाएं बढ़त करती है। इसमें ही कैनवस पर मूर्त और अमूर्त चित्र की परिणति होती है। हर कला अपने रूप में सौन्दर्य और श्रेष्ठता का वरण दूसरी कला के मेल से करती है। सुखद जीवन का मंत्र भी तो यही है। सबके साथ तालमेल। 
...और कलाएं संवाद और सहकार का ही तो नाद करती है। विडम्बना यह है कि इधर कलाएं कलाकारों से ही नहीं आम जन से भी निरंतर दूर होती जा रही है। भूमंडलीकरण ने बाजार को अंतिम मंजिल जो बना दिया है! संगीत, नृत्य, नाट्य और चित्रकलाएं जब बाजार की वस्तु बनेगी तो फिर जीवन में संवेदषीलता भी कहां बची रह जाएगी! सोचने की बात यह है कि आप-हम कलाओं के लिए क्या कर रहे हैं। हमारा कलाओं के बिगसाव में क्या योगदान है। कला प्रस्तुतियों में क्या हम पहुंचते हैं! कलाओं के संरक्षण में क्या किसी स्तर पर हम योगदान देते हैं! मूलभूत प्रष्न यही तो हैं। 
कला बोध के लिए जरूरी यह भी है कि शिक्षण संस्थाओं में आरंभ से ही बच्चों में सांस्कृतिक कलाओं के संस्कार दिए जाएं। समाज की नींव वहीं से तो तैयार होती है। घरों में इन संस्कारों पर ध्यान दिया जाए। स्वैच्छिक संस्थाएं इसके लिए अधिक से अधिक आगे आए। बहुतों को यह जानकार अचरज हो सकता है कि स्पिकमैके की स्थापना कभी आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर किरण सेठ ने की थी। सरकार व कॉरपोरेट जगत के अर्थ सहयोग से यह संस्था आज देषभर में शास्त्रीय संगीत व कलाओं के आयोजन करती है। स्पिकमैके ने वह काम किया है जो प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये, बहुतेरी संस्थाएं स्थापित करके सरकार नहीं कर सकती। इस तरह के व्यापक प्रयास सभी स्तरों पर होने जरूरी है। इसी से कलाएं बची रह सकती है। संवेदनाएं बची रह सकती है।


Friday, April 12, 2013

रंग-रेखाओं में शिव


सुखद अनुभूति माने सुंदर। सुन्दरता का अर्थ भद्र और कल्याण का भाव ही तो है। सौंदर्य की अवधारणा आनंदानुभूति में है। सौन्दर्य में  शुचि, शुभ और भद्र की समन्विति है। मंगल की भावना है। कलाओं का हेतु सौन्दर्य के यह भाव ही तो है। सृष्टि के पहले जब कुछ भी नहीं था। तब केवल शिव  था। सौन्दर्य था। कहा भी तो है, ‘न सन्नासच्छिव एव केवलः।’ माने सृष्टि के आदिकाल में जब केवल अंधकार ही अंधकार था, न दिन था न रात्रि, न सत् यानी कारण था न असत् यानी कार्य। तब केवल निर्विकार शिव  ही विद्यमान थे। शिव सोंदर्य   के संवाहक हैं। तमाम कलाओं के प्रेरक। संगीत-गीत, वाद्य एवं नृत्य के आदि देव। आंगिक, वाचिक, आहार्य और सात्विक अभिनयों के साथ-साथ गायन-वादन-नर्तन आदि सभी कलाओं के प्रयोक्ता भगवान शिव  ही तो हैं। इसलिए उन्हें ‘विद्यातीर्थं महेष्वरम्’ से भी अभिहित किया गया है।
बहरहाल, शिव  शक्ति  का घर बिन्दुनाद है। बिन्दुनाद से ही तो तमाम कलाएं बढत करती है। जवाहर कला केन्द्र में पिछले दिनों सिल्वी माहेष्वरी की भगवान शिव   कन्द्रित कला प्रदर्षनी का आस्वाद किया। लगा, रंगो और रेखाओं के अंतर्गत मूर्त-अमूर्त में भगवान षिव को कला में गहरे से जिया गया है। सिल्वी की कला की बड़ी विषेषता यह है कि वह कल्पनाओ के साथ भावनाओं के भव में रंग और रेखाओं को वीलीन करती है। ऐसा है तभी तो उसकी उकेरी आकृतियों में अंतर्मन संवेदनाओं का सूक्ष्म अंकन है। रंग है तो वह संवेदना से उपजे भीतर के निनाद का संवाहक है। रेखाएं हैं तो उनमें मन के सौन्दर्य की लय है।
सिल्वी के चित्र अध्यात्म भावों से लबरेज हैं। स्तुत्य देव की आराधना की राग वहां है परन्तु बहुत कुछ ऐसा भी है जो लगता है बगैर किसी प्रयास के स्वतःस्फुर्त है। वहां जो उकेरा गया है उसमें रंग-रेखाएं माध्यम जरूर है परन्तु उनका मूल आत्म की अभिव्यंजना है। चित्र है तो वहां संगीत है। भीतर का नृत्य है। नाट्य है और है जीवनानुराग। सिल्वी ने भोले भंडारी के कल्याण भावों को मन में बसाते। उनमें रमते-बसते किया है प्रदर्षनी में प्रदर्षित तमाम चित्रों का सर्जन। इसीलिए उसके चित्रों में रंग और रेखाएं होते हुए भी वें गौण हैं। उनमें निहित भाव वहां प्रधान है। सिल्वी का एक चित्र है जिसमें रंगों के बीच घंटी का प्रवाह है। नाद है और है रंगों की उत्सवधर्मिता। शिव  की यह सूक्ष्म सौन्दर्याभिव्यक्ति है। घंटी से निकलती ओंकार ध्वनि यहां जैसे रंग सजी सृष्टि नाद की संवाहक है। ऐसे ही एक और चित्र है जिसमें वृक्ष के नीचे ध्यान को संजोया गया है। चित्र और भी हैं जिनमें शिवलिंग, शिव  मंदिरों और शिव के  ध्यान-योग के बहाने भीतर उपजते भावों की अभिव्यंजना की गयी है। महत्वपूर्ण यह भी है कि अन्र्तनिहित सोच को रंगो से कैनवस पर जैसे पंख लगे हैं। इसीलिए तो सिल्वी के अध्यात्म प्रेरित इन चित्रों में औचक ही अनहद नाद का आभाष होता है।
सोचता हूं। यह भगवान शिव  ही हैं जो रावण रचित तांडवस्त्रोत पर नाच उठे थे। शिव  ने चैदह बार डमरू बजाया। पाणिनी ने इसी से तो व्याकरण की रचना की। तमाम हमारी कलाएं शिव  के रूप का ही तो विस्तार है।  शिव अनन्त है। नटराज काल-संहारशिव केवल अपने वैभव, शक्ति, शांति, संयम और ऐष्वर्य में ही सर्वोत्तम नहीं है, वे समय और स्थिति के आध्यात्मिक अतिक्रमण के भी प्रतीक हैं। इसीलिए तो वह महादेव हैं। जहां कहीं भी ‘ईष्वर’ अथवा ‘ईष’ शब्द बगैर किसी विषेषण के आया है उसका अर्थ शंकर ही तो है।...संसार में व्याप्त कला सौन्दर्य के स्त्रोत। शिव शंकर!

राजस्थान पत्रिका समूह के "डेली न्यूज़" के एडिट पेज पर भी आप इसे पढ़ सकते है। लिंक है-

Friday, April 5, 2013

लोक कलाओं से अपानापा


कलाओं का सूक्ष्म और बहुत से स्तरों पर मार्मिक विवेचन कहीं है तो वह हमारी लोक संस्कृति में है। इसलिए कि सांस्कृतिक परिवर्तनों के साथ उसका बिगसाव हुआ है। राजस्थान की ही बात करें। हमारे गांव आंज भी लोक के उजास में ही रचे-बसे हैं। कभी लोक कला मर्मज्ञ कोमल कोठारी ने लोक से जुड़ी कलाओं के अनमोल खजाने की तह में जाते उसका आस्वाद हमें भी कराया था। न जाने तब कहां-कहां से वह कलाओं और कलाकारों को ढूंढ कर लाए और उनसे हमारा नाता कराया। 
इधर उनकी इसी परम्परा को बीकानेर के डाॅ. श्रीलाल मोहता आगे बढ़ा रहे हैं। कुछ दिन पहले जब बीकानेर जाना हुआ तो लोक कलाओं को सहेजने, लुप्तप्रायः होती जा रही कलाओं और उनसे संबंधित कलाकारों की तलाश कर उन्हें आगे बढ़ाने के उनके कार्य को गहरे से जाना। लगा, अपनी ही धुन में संलग्न मोहता ने लोक की हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भावी पीढि़यों के लिए संजोने का महत्ती कार्य किया है। लोक संस्कृति का वास्तविक स्वरूप लोक के इतिहास बगैर संभव भी कहां है! सो मोहता ने बड़ा काम यह भी किया है कि लोप होती कलाओं  पर विमर्श की राहें खोली और ‘मरू-परम्परा’ संस्थान के जरिए राजस्थान के सुदूर क्षेत्रों में स्वयं पहुचकर लोक कलाओं को संजोया। लोक कलाकारों के रूप में विरासत के अनमोल मोती ही तो उन्होंने सहेजे हैं!
डा श्रीलाल मोहता ने कभी ‘मरू लोक संस्कृति कोष’ लेखन का महत्ती कार्य भी किया। इस कोश में व्यक्ति है तो व्यक्ति से जुड़े संस्कारों की सौरम भी है। संस्कृति के तमाम उपादान भी हैं। बड़ी बात यह भी है कि जो कुछ उन्होंने इस कोष में संजोया है वह केवल वर्णात्मक ही नहीं है, उसमें मोहता का लोक में बसा मन भी है। कहें, उन्होंने लोक को इतिहास नहीं रखते उसे आधुनिक समय संवेदना से भी जोड़ा है। इस कोश के साथ ही उन्होंने बीकानेर परिक्षेत्र में विकसित भारतीय चित्रकला परम्परा की विशिष्ट शैली मथेरण कलम से भी नई पीढ़ी को रू-ब-रू कराने का महत्ती कार्य भी किया है। बीकानेर चित्रशैली के रूप में अब तक मुगल चित्रकला की ही पहचान होती रही है जबकि मरूभूमि की संवेदना, परिवेश और स्थानीय रंगो के साथ लोक जीवन से जुड़ी बीकानेर की मूल शैली मथेरण कलम ही है। ‘मथेरण कलम’ से जुड़े चंद बचे कलाकारों से उन्हांेने स्वयं संवाद किया और एक तरह से लोप हो चुकी इस चित्रशैली को प्रकाश में लेकर आए। डाॅ. मोहता के साथ कुछ दिन पहले ‘मरू-परम्परा’ संस्थान में जाना हुआ तो उनके द्वारा किए लोक संस्कृति संरक्षण के उन कार्यों को भी जाना जो बगैर किसी को बताए वह अपने तई चुपके से करते रहे है। मसलन गांवों में विवाह, उत्सव पर बनने वाले लोक चित्र, संस्कारों से जुड़े मांडणे और अब केवल कुछ ही गांवों में बचे ख्याल, रम्मतों आदि के कलाकारों से संजोयी विशिष्ट बातों का इतिहास भी उनके पास एकत्र है।  
मुझे लगता है, लोक संस्कृति का उनका कर्म लोक साक्ष्यों का आधार तो लेता है परन्तु उसमें चिन्तन की संवेदना का राग भी है। लोक संस्कृति, लोक मुहावरों, लोक साहित्य को इतिहास के नवीन स्त्रोत के रूप में विकसित करने के उपक्रम के तहत उन्होंने ऐसे ऐसे कलाकारो को ढूंढ निकाला जो अन्यथा बिसरा दिए गए थे। जमाली बाई की मांड को परखा। उसे मंच दिया। हेला, ख्याल, हरजस, वाणी के सुदूर गांवो में बसने वाले कलाकारों के बीच गए और उन्हें ढूंढ निकाल उनके लिए कला प्रस्तुति के अवसर तलाशे। वह लोक के मौखिक और लिखित दोनों ही स्त्रोतों पर जाते हैं तो लोक संस्कृति के ऐसे मर्मज्ञ भी हैं जो लोक की बौद्धिक प्रक्रिया को संस्कृति के चिन्तन में रूपान्तरित करते हैं। कहें, मोहता व्यक्तित्व की अपनी अंतःप्रक्रिया में निरंन्तर सौन्दर्य की सर्जना करते लोक का आलोक लिए हैं।

राजस्थान पत्रिका समूह के "डेली न्यूज़" में प्रति शुक्रवार  एडिट पेज पर प्रकाशित स्तम्भ "कला तट" में 5 अप्रैल को प्रकाशित
आप इसे इस लिंक पर भी पढ़ सकते हैं -
http://dailynewsnetwork.epapr.in/c/950551

Tuesday, April 2, 2013

सांस्कृतिक परम्पराओं का कला उजास


म्यूरल माने भित्ति चित्र। दीवार पर उभरे रूपाकार। फ्रेस्को पंेटिंग। पारम्परिक भारतीय शब्दावली में इन्हें आलागीला, मोराकषी भी कहा जाता है। भारत में म्यूरल की समृद्ध परम्परा आरंभ से ही रही है। किले-महलों में राग-रागिनियों के चित्र और मूगल पेंटिंग के अंतर्गत भांत-भांत के चितराम म्यूरल के जरिए ही तो बहुत से स्तरों पर बचे हुए हैं। लोक संस्कृति तो समृद्ध ही भित्तिचित्रों से ही हुई है। मुझे लगता है, सांस्कृतिकपरम्पराओं, पौराणिक, सामाजिक इतिहास का वातायन भित्तिचित्रण से ही तो खुलता नजर आता है।केन्द्रीय ललित कला अकादेमी ने अपनी पत्रिका ‘समकालीन कला’ के एक अंक का अतिथि सम्पादक इस नाचीज को बनाया। अंक में लीक से हटकर कुछ सामग्री देने के प्रयास के अंतर्गत प्रख्यात चित्रकार शांति दवे से संवाद के लिए ग्रेटर कैलास स्थित उनके निवास स्थान पर जाना हुआ। उनके निवास पर लगी कलाकृतियों में रंग पट्टियों में उभरता षिल्प और म्यूरल्स में उभरती मिनिएचर पेंटिंग सदा के लिए जैसे ज़हन में बस गई। इसलिए कि म्यूरल्स में वह अक्षरों को काठ में डाल चिपकाते है। उनके म्यूरल्स में लिपि के टूकड़े सरीखे अलग से देखने वालों का ध्यान खींचते हैं। वहां रंग और रेखाएं हैं तो षिल्प का अहसास भी होता है। परम्परा में आधुनिकता की उनकी इस दीठ से ही म्यूरल को नई पहचान भी मिली। मुम्बई, दिल्ली हवाई अड्डों पर बनाए उनके म्यूरल इसीलिए आज भी देखने वालों को लुभाते हैं।
बहरहाल, कालिदास ने ‘मेघदूत’ की रचना नागपुर के समीप स्थत रामटेक नामक स्थल पर की थी। रामटेक स्थित कालिदास स्मारक जाना हुआ तो वहां की दीवारों पर उनके महाकाव्य ‘मेघदूत’ आधारित चित्रों से भी साक्षात् हुआ। लगा, महाकवि का गीतिकाव्य आंखो के सामने जीवंत हो उठा है। भित्तिचित्रों की यही विषेषता है।श्बहुतेरी बार चलायमान होते दृष्य संस्कृति से जैसे हमारा संवाद कराते हैं। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भी प्रवेष करते हैं तो  प्रवेष कक्ष की चारों दीवारों पर बने म्यूरल औचक देखने वालों का ध्यान खींचते हैं। सतीष गुजराल, के.के. हेब्बार, ज्योति भट्ट और ष्यामबक्स चावड़ा जैसे मषहूर चित्रकारों द्वारा बनाए भित्तिचित्रों का अनूठा लोक विज्ञान भवन की अनुपम धरोहर है। अकबर द्वारा चलाए गए नवीन धर्म दीन-ए-इलाही, ह्वनेसांग की भारत यात्रा, फूलवालों की सैर और होली विषयों के म्यूरल देखते लगता है कला के सर्वथा नये लोक में हम प्रवेष कर गए हैं।
देष के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कभी राजकीय इमारतों पर म्यूरल की शुरूआत की थी। इस सोच के साथ कि इतिहास में हमारी इमारतें कला की दृष्टि से शून्य और नगण्य मानी जाएगी, यदि वहां सांस्कृतिक परम्पराओं  का उजास नहीं होगा। भित्ति चित्रण को प्रोत्साहन के पीछे पंडित नेहरू का उद्देष्य यह भी था कि आम आदमी जिसका कला से सीधे कोई नाता नहीं हो, वह भी कला के संपर्क में आकर कला में रूचि ले सके। तब निर्णय यह भी लिया गया था कि प्रत्येक सरकारी इमारत के खर्च का दो प्रतिषत इमारत में कला समावेष पर रखा जाए। सरकार द्वारा तब एक अलंकरण समिति की भी स्थापना की गयी थी। समिति ने सर्वप्रथम सज्जा कार्य के लिए विज्ञान भवन को चुना और और इसके प्रवेष द्वार की चारों दीवारों के लिए अलग-अलग षीर्षक चुने गए। देषभर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी संदर्भ में म्यूरल के जरिए हमारी परम्पराओं को संजोया गया। जयपुर रेलवे स्टेषन पर देवकीनंदन शर्मा का ढोला-मारू म्यूरल बरसों तक यात्रियों को लुभाता रहा है। वनस्थली कला मंदिर की दीवारों पर भी राजा पुलकेषी दरबार, बोधिसत्व, पदमपाणी और अन्य जातक कथाओं पर बनाये उनके आरायष अपनी मौलिकता में भित्ति चित्रों की हमारी समृद्ध परम्परा के संवाहक हैं।
क्या ही अच्छा हो, सरकारी इमारतों में म्यूरल के जरिए सांस्कृतिक परम्पराओ ंके उजास की पंडित नेहरू की पहल पर फिर से सरकारें विचार करे। इसी से हम हमारी संस्कृति को सदा के लिए बचा रख पाएंगे। 

Sunday, March 24, 2013

दृश्य संवेदना की सौन्दर्य सर्जना

शिवजी के छाया-चित्र 

कलाएं भीतर की हमारी संवेदना को चक्षु देती है। बहुतेरी बार वस्तुएं, दृष्य और अवस्थाएं ठीक हमारे सामने होती है परन्तु उन्हें हम खुली आंखो से भी देख नहीं पाते हैं, समझ नहीं पाते हैं। कला की दीठ संवेदना के जो चक्षु देती है, उसी से तब बात बनती है। छायाकंन की ही बात करें। वहा यथार्थ का सादृश्य ही तो कैमरा दिखाता है परन्तु उसे बरतने वाला यदि कलाकार है तो वह दृश्य में निहित उस सौन्दर्य से भी हमारा साक्षात् करा देता है, जो नंगी आंखों से चाहकर भी हम देख नहीं पाते हैं।
बहरहाल, शिवनारायण जोशी ‘शिवजी’ देश के प्रख्यात छायाचित्रकार हैं। कुछ दिन पहले वह जब जयपुर में थे तो उनके छायाचित्रों से साक्षात्कार हुआ। संवाद भी हुआ। लगा, छायाचित्रों में वह दृश्य की संवेदना में जाकर उसमें निहित सौन्दर्य को वह पकड़ते हैं। मसलन बहुतेरी बार वस्तुएं,  दृष्य और अवस्थाएं ठीक हमारे सामने होती है परन्तु उन्हें हम समझ नहीं पाते हैं। षिवजी अपने छायाचित्रों से हमें जैसे वह अवस्थाएं समझाते हैं। ऐसे बहुत से उनके छायाचित्रों में से एक है, मंदिर मे हुई आरती के बाद का। आरती होने के बाद बहुत सारे हाथ एक साथ आरती लेने को उत्सुक है। पाष्र्व में आरती और उसको लेने को खड़े हाथ। इसे देखते मंदिर में होती आरती जैसे हमारी आंखों के समक्ष जीवनत हो उठती है। रोजमर्रा में ऐसे बहुत से दृष्यों से हम साझा होते हैं परन्तु उनमे निहित इस प्रकार की संवेदना को हम क्या पकड़ पाते हैं! ऐसे ही एक छायाचित्र है, ऊपर श्वेतिमा ओढ़े पहाड़, नीचे हरितिमा से आच्छादित धरित्रि और दाहिने-बांये छितराए बादल। गौर करता हूं तो पाता हूं, हिन्दुस्तान का नक्षा मांड दिया गया है। षिवजी ने यह छायाचित्र बद्रीनाथ मंदिर के ठीक सामने दूर छोटी पहाड़ी पर औचक उभरते से भारत के नक्षे सरीखे लगते दृष्य को अनुभूत कर लिया था।  हिमाच्छादित पहाड़ी और इर्द-गिर्द छाए बादल और हरियाली का काॅन्ट्रास्ट। दृष्य में उभरी छायाकंन की इस भरपूर संभावना को एक संवेदनषील कलाकार मन ही पकड़ सकता है! 
ऐसा ही एक और छायाचित्र है, बारिष में भीगते जोधपुर के ऐतिहासिक दुर्ग मेहरानगढ़ का। पत्थरीली चट्टान पर मेहरानगढ़ वर्षा की बूंदों से भीग रहा है। उजाड़ की निरवता में सौन्दर्य कहां! सो भीगते मेहरानगढ के इस दृष्य को पाष्र्व में करते गुलाबी चुनर ओढ खड़ी महिला को इसका हिस्सा बना दिया। घटाटोप छाए बादल, बारिष, पहाड़ी पर मूक भीगता पाषाण दुर्ग और इस सबके विरोधाभाष में चटख रंग की चुनर ओढ़े महिला। छायाचित्र देखते लगता है, औचक इतिहास फीज़ा से रंगीन हो हमसे बतियाने लगा है। 
शिवजी का कैमरा दृष्य में निहित गति को भी गहरे से पकड़ता है। एक चित्र में  हाथ से रिक्षा चलाता व्यक्ति तेजी से रिक्षे को भगाए लिए जा रहा है परन्तु न तो दृष्य में रिक्षा स्पष्ट है और न ही उसे भागते हुए ले जाने वाला व्यक्ति। है तो बस गतिमान आकृतियों की धूंध। प्रेत सरीखा कुछ। कैमरे की भाषा में ये पैनिक इफेक्ट है। आदमी नहीं उसक प्रतिछाया जैसे दृष्य में भागी जा रही है। दृष्य का छाया में यही तो रूपान्तरण है। मुझे लगता है,षिवजी अपने छायाचित्रों में समय की गति को अपने तई रूपान्तरित करते हैं। इसलिए कि उनके छायाचित्रों में गति के साथ जीवन की सूक्ष्म अभिव्यंजना हुई है। वह वस्तुओं के प्रेत की गहराई में जाते उनसे हमारा नाता कराते हैं। इसलिए उनके चित्रों में पहाड़ ही नहीं पहाड़ों में औचक छितराकर आने वाले बादल, धूंध, धुंआ, अदृष्य ताप, दौड़ती-भागती जिन्दगी के दृष्यों का पल में होता लोप भी हमसे जैसे बतियाता है। 

Friday, March 15, 2013

छायाकला आकाश


छायाकार दिखाई दे रहे रूप को अपने तई अर्थपूर्ण बनाता है। वह यथार्थ का अपने कैमरे से रूपान्तरण ही नहीं करता बल्कि उसमें छिपे रंग, स्पेस, रेखाओं के जरिए तमाम कलात्मक संभावनाओं का आकाष हमारे समक्ष खोलता है। औचक ज़हन में कईं प्रष्न घुमड़ने लगे हैं। शब्द प्रकाष को चाह कर भी क्या पकड़ पाते हैं? गति को चाह कर भी क्या व्यंजित कर पाते हैं? झरने के झर-झर, पानी के उथलेपन को ठीक वैसे ही क्या जता पाते हैं? नहीं ना! परन्तु छायाकला में यह सब संभव है। इसलिए कि वहां छायाकार दृष्य की छवि अंकित करने के साथ अनुभूति के उस अपूर्व का भी रूपान्तरण कर रहा होता है, जिस तक शब्द चाहकर भी पहुंच नहीं पाते। मुझे लगता है, छायांकन चित्रों की मूक भाषा है। ऐसी जिसे हर कोई समझ सकता है। छवि को अंकित करते छायाकार वहां कैमरे का ही सहारा नहीं ले रहा होता बल्कि मनष्चक्षु से दिख रही छवियों को अपने तई पुर्नसृजित भी कर रहा होता है। वह दृष्य के साथ उसके अनूठे सौन्दर्यबोध से भी हमारा नाता जो करा रहा होता है! 

बहरहाल, मालवीय नेषनल इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलोजी की फोटोग्राफी क्लब क्रिएटिव सोसायटी संभवतः देष का पहला ऐसा उद्यम कहा जा सकता है जो विद्यार्थियों को छायाकंन के जरिए कला संवेदनाओं से गहरे से जोड़ता है। सर्वाधिक सक्रिय क्लब। इस मायने में कि हर वर्ष इसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की फोटोग्राफी प्रदर्षनी के साथ प्रतिस्पद्र्धा आयोजित होती है। क्लब की सक्रियता और आयोजनधर्मिता के पीछे जिस संवेदनषील कला शख्स की अहम भूमिका है, वह है चर्चित छायाकार महेष स्वामी। महेष छायांकन को कला संवेदना से जोड़ने के उपक्रमों में जुनून की हद तक अपने को एक प्रकार से झोंके हुए हैं।  मालवीय संस्थान के फोटोग्राफी क्लब के अंतर्गत देष के भिन्न-भिन्न  प्रांतों के विद्यार्थियों की छायाकला प्रदर्षनी के साथ विषयवार छायाचित्रों से चुनिंदा का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। खास बात यह कि यह क्लब पूर्णतः स्वप्रेरणा से कार्य करती है। फोटो प्रदर्षनी के आयोजन से लेकर उसके समापन तक की तमाम औपचारिकताओं में विद्यार्थी ही प्रमुख होते हैं और उनकी इस भूमिका को पंख दे रहे होते हैं, क्लब के सलाहकार महेष। इस बार स्वामी के प्रयासों से नई पहल यह भी हुई कि देष के सुप्रसिद्ध छायाकार षिवनारायण जोषी ‘षिवजी’ विद्यार्थियों से रू-ब-रू हो सके। महेष के आग्रह पर प्रदर्षनी समापन पर खाकसार ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। सुखद लगा यह अनुभूत कर कि तकनीकी षिक्षा के छात्र-छात्राएं कलाओं के मर्म की गहराई में जाना चाहते हैं। संवाद में इन पंक्तियों के लेखक ने प्रस्तावित भी किया कि रोजमर्रा के जीवन से दृष्यों को हम छायाकला में जीएं। दृष्य में निहित  संवेदना को पकडें़, दृष्य में निहित गति के अदृष्य को छूएं। इसी से वस्तुओं के प्रेत हमसे बतियाएंगे। यथार्थ स्मृतियों में रूपान्तरित होकर हमसे संवाद करेगा। 

ब्हरहाल, छायाकला वह दर्पण जिसमें झांकने वाला स्वयं ही प्रतिबिम्बित होता है। आरोन शोर्फ ने अपनी पुस्तक ‘आर्ट एंड फोटोग्राफी’ और आल्फ्रेड स्टाइग्लिट्ज ने अपनी पत्रिका ‘कैमरा वर्क’ के जरिए कभी छायाकंन को कला का स्थान दिलाने की नींव रखी थी। आज तमाम दूसरे माध्यमों में छायाकंन की कला भूमिका साफ दिखाई दे रही है। क्या ही अच्छा हो, मालवीय नेषनल इन्स्टीट्यूट आॅफ टेकनोलोजी  के फोटोग्राफी क्लब के संरक्षक और वहां के सृजनषील निदेषक प्रो. आई.के. भट्ट छायांकन से संबंधित कुछ व्याख्यान तमाम अपने छात्र समुदाय के लिए आयोजित करे। तकनीकी षिक्षण संस्थाओं में इस तरह की पहल इसलिए भी जरूरी है कि इसी से छात्र भविष्य के संवेदनषील अभियंता के रूप में समाज को अपूर्व दिषा दे सकने मंे समर्थ हो सकेंगे।

Saturday, March 9, 2013

संस्कृति का अनहद नाद


नीरज गोस्वामी कैनवस पर रंगो और रेखाओं का अनूठा भव रचते हैं। कैनवस पर म्यूरलनुमा संरचनाओं में वह एक प्रकार से सभ्यता और संस्कृति का अनहद नाद अपनी कला में करते हैं। उनका कैनवस अतीत की स्मृतियां कराता है परन्तु यह खण्डहरनुमा नहीं है, रंग संगति में रेखाओं के उजास में यह भविष्य की बुनघट है। काल को ध्वनित करते उनके चित्र कोई कथा, कोई व्यथा या दृष्टांत के औचक ही संवाहक बनते हैं। हम उन्हें देखते हंै और समय के, परिवेश के संदर्भ अपने आप ही हमसे तब जुड़ने लग जाते हैं। 
बहरहाल, केन्द्रीय ललित कला अकादेमी ने कुछ दिन पूर्व ही अजमेर में राष्ट्रीय कला शिविर का आयोजन किया था। इस शिविर में नीरज गोस्वामी के चित्रों से जब साक्षात् हुआ तो लगा, वह जो बनाते हैं, उसमें रंग और रेखाओं के उजास के साथ शिल्प का माधुर्य है। अलंकारिक वस्तुनिष्ठ चित्रों को वह हमारे समक्ष रखते आकृतियों से अपनापा कराते हैं। कैनवस पर व्यक्ति और वस्तुओं के रहस्यमय अस्तित्व को वह जैसे अपने तई उद्घाटित करते हैं। 
नीरज की कला का आस्वाद करते मार्शल मैक्लुहान के उस कहे की औचक याद हो आती है जिसमें उन्होंने शिल्प विज्ञान को मानव के मस्तिष्क और हाथों की क्षमता बढ़ाने की बात कही थी। सोचता हूं, शिल्प व्यक्ति की सोच में बढ़त करता है। माने शिल्पी जब कुछ गढ़ रहा होता है तो वह केवल मूर्ति की आकृति ही नहीं  स्वयं अपने को भी गढ़ रहा होता है। शिल्पी के मन की थाह कहां कोई ले सका है! अजन्ता, एलोरा और कोर्णार्क के साथ तमाम हमारे शिल्प पर जाते हैं तो लगता है शिल्पी पत्थर पर आकृतियो को गढते संगीत, नृत्य और चित्रकला को भी अपने तई जी ही तो रहा होता है। इस दीठ से नीरज रेखाओं और रंगों में शिल्प की गढ़त करते हैं। यह गढ़त ही उनकी कला की बढ़त है।  वहां दृश्य की शिल्प सिराओं को सहज पकड़ा जा सकता है। 
दृश्य सौन्दर्य में वहां लोक कलाओं का उजास है, माया सभ्यता की समृद्ध संस्कृति वहां उद्घाटित होती है तो भारतीय शिल्पकला का माधुर्य भी वहां है। रेखीय संरचनाओं का ज्यामीतिय आयाम लिए नीरज की कलाकृतियां सुनहरे आवरण में ढकी देखने के हमारे सौन्दर्य प्रतिमानों को सवाया करती है। उनके चित्र देखते कलाकृतियों को देखने का हमारा एकरसता का ढंग बदल जाता है। औचक, लगता है-कला का एक सौन्दर्य प्रतिमान यह भी है। 
मातिस के चित्रों की मानिंद नीरज के चित्रों में प्रकाश के स्थान पर रंगो का समरूप प्रयोग भी अद्भुत है। रंगो से वह अवकाश की रचना करते संयोजन और अंकन की सहज सरलता पर अनायास ही जाते लगते हैं। उनके चित्रों से साक्षात् होते बार-बार यह अहसास भी होता है कि जो कुछ वह बनाते हैं, उसमें स्वयं की उनकी आत्मिक अभिव्यक्ति है। वहां परम्परा है परन्तु वह जड़ रूप में नहीं। आधुनिकता है पर वह प्रदर्शन की चमक लिए नहीं। सौम्यत्या में व्यक्ति-वस्तु के बाह्य रूप से आन्तरिक सत्य का साक्षात् कराते उनके चित्र आकारों के सरलीकरण के साथ उनमें निहित सौन्दर्य से मन में गहरे से बसते हैं। मैक्सिन भित्ति-चित्रण में जन भावनाओं की अभिव्यक्ति में योरपीय पच्चीकारी से लेकर अर्नुवो शैली का जिस तरह से सहारा रिवेरा, ओरोस्को आदि कलाकारों ने लिया, ठीक उसी तरह से नीरज के चित्रों में भारतीय शिल्प, यहां के मिनिएचर, अध्यात्मक की परम्परा, ध्यान आदि का सम्मिश्रण है। नीरज के चित्रों में स्मृतियों की व्याकुलता है परन्तु वह ऐसी है जिसमें किसी प्रकार की छटपटाहट और भागमभाग नहीं है। शांत! चित्रों में ध्यान के साथ भीतर के ज्ञान का जैसे चित्र दर चित्र वह प्रवाह करते हैं। 


Friday, February 22, 2013

रसमय नृत्य की सार्वभौम कला


                       
बैले फ्रांसीसी शब्द है। अर्थ है नृत्य करना। रंगमंचीय परम्परा से भी पहले संभवतः पन्द्रहवीं सदी में फ्रांस, इंगलैण्ड और रूस में समारोह नृत्य शैली के रूप में यह प्रचलन मंे आया। तब बड़े कक्षों में रंगमंचीय परम्परा में यह प्रदर्षित होता। संगीत की सुमधुर ध्वनियों के साथ अद्भुत लोच में लहराते बैले में समय के साथ इधर निरंतर विकास हुआ है। दूसरे बहुत से नृत्यों की शैलियों की आधारभूत तकनीकें इसमें निरंतर सम्मिलित जो होती रही है। 
बहरहाल, जयपुर में श्रुति मंडल नृत्य सम्राट उदयशंकर के नाम पर बैले समारोह अर्से से करता आ रहा है। बैले के साथ उदयषंकर का नाम इसलिए लिया जाता है कि इसमें भारतीयता के रंग उन्हांेने ही भरे। योरोप में पहले पहल वह जब बैले से रू-ब-रू हुए तो उसकी प्रदर्षन भूमिका से वह बेहद प्रभावित हुए। बाद में उन्होंने भारतीय शास्त्रीय, लोक एवं जनजातीय कथाओं, मिथकों को इस नृत्य में जोड़ कला की सर्वथा नवीनतम स्वरूप की कल्पना की। योरोप में तब नृत्य की उनकी इस शैली को ‘हाई डांस’ कहा गया। बकौल उदयषंकर यह ‘रचनात्मक नृत्य’ था। ऐसा जिसमें भारतीय शास्त्रीय, लोक और जनजातीय नृत्य शैलियों के आधारभूत तत्वों को पष्चिम की बैले नृत्य तकनीक से जोड़ा गया था। रूस की प्रख्यात बैले नर्तकी अन्ना पावलोवा से वह जब मिले तो नृत्य की उनकी कला में क्रांतिकारी बदलाव आयसा। अन्ना तब भारतीय कलाओं के अध्ययन में रत थी। उदयषंकर ने उनके इस अध्ययन में मदद की और उनके साथ ही बाद में लंदन के सुप्रसिद्ध आॅपेरा हाउस में हिन्दु पौराणिक, धार्मिक आख्यानों की युगल प्रस्तुतियां भी की। अंजता, राजपूत, मुगल चित्र शैलियों और पौराणिक आख्यानों  को उन्होंने अपनी इन नृत्य प्र्रस्तुतियों में गहरे से जिया। बैले के साथ वह भारतीय नृत्यों की बारीकी में गए और इसी से नृत्य सम्राट भी कहाए।
अभी बहुत समय नहीं हुआ, वाराणसी जाना हुआ तो एलिस बोनर की कला दृष्टि में उदयषंकर की नृत्य कला से फिर से साक्षात् हुआ। भारत कला भवन में एक कलादीर्घा एलिस के नाम की ही है। इसमें एलिस के उदयषंकर के नृत्य से जुड़ाव और उनकी नृत्य भंगिमाओं के महत्वपूर्ण रेखांकन हैं। एलिस ने ज्यूरिख में वर्ष 1926 मंे उदय शंकर का नृत्य देखा था। बस फिर क्या था! स्विट्जरलैण्ड की यह मूर्तिकार अपनी मूर्तिकला छोड़ उनके नृत्य मंे ही जैसे रच-बस गई। वह लिखती है, ‘मैंने शंकर रचित नृत्य शैली को देखा।  लगा जैसे मन्दिरों की दीवारों पर लगी मूर्तियां सजीव हो उठी हो।’ सच! उदयषंकर का नृत्य ऐसा ही रहा है। पत्नी अमला शंकर के साथ बाद में 1948 में उन्होंने ‘कल्पना’ फिल्म भी निर्मित की। 
उदयषंकर मूलतः राजस्थान के थे। उदयपुर वह जन्मे पर योरोप में ही पले-बढे। उन्हीं की स्मृति में पिछले 18 सालों से श्रुतिमंडल ‘उदयषंकर बैले एवं नृत्य समारोह’ आयोजित करता आ रहा है। आरंभ से ही इससे जुड़े रहे संस्कृतिकर्मी ईष्वरदत्त माथुर बताते हैं, ‘कौषल भार्गव ने इस समारोह की शुरूआत की थी। उदयषंकर के चचेरे भाई सचिन शंकर, पुत्र आनंद शंकर और पुत्री ममता शंकर ने भी यहां प्रस्तुतियां दी।’ अतीत के गलियारों में ले जाते वह श्रीलंका के परफा केईबुल लाम की बैले नृत्य प्रस्तुति को भी याद करते हैं। और यह बताना भी नहीं भुलते कि पहले केवल यह बैले समारोह ही हुआ करता था परन्तु बाद में भारतीय और दूसरी स्थानीय नृत्य प्रस्तुतियों का समावेष भी इसमें होता चला गया और यह ‘उदषंकर बैले एवं नृत्य समारोह’ से जाना जाने लगा। 
बहरहाल, भारतीय नृत्यों के साथ तमाम अन्य भारतीय कलाओं की बहुरंगी छटाओं से उदषंकर ने ही पष्चिम को बैले के जरिए साक्षात् कराया। उनकी याद संजोते श्रुतिमंडल की यह पहल सच में सराहनीय है। रसमय आंगिक क्रिया की सार्वभौम कला ही तो है नृत्य। ऐसे ही करती रहे यह कला बढ़त। आमीन!